Latestअजब गजब

Bawal: डॉगी को पहनाई भक्‍त की पोशाक-बांसुरी मोरपंख से सजाया, वीडियो वायरल; FIR दर्ज

Bawal: डॉगी को पहनाई भक्‍त की पोशाक-बांसुरी मोरपंख से सजाया, वीडियो वायरल; FIR दर्ज तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में मोर पंख और बांसुरी लगाकर कुत्ते का शृंगार किया। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो देखकर जम्मू की महिला कृष्ण भक्त की भावना आहत हो गई। महिला ने जम्मू के त्रिगुटा नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। बांकेबिहारी से ऐसे लोगों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की है।

इसे भी पढ़ें-  ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर को गढ़ लौटाने की जिम्मेदारी

 

जम्मू से वृंदावन आई महिला श्रद्धालु सीता ने रोष जताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें कुत्तों के सिर पर मोरपंख और बांसुरी के साथ दिखाया गया है। इन वीडियो में उन कुत्तों के पीछे सजावट हो रही है और भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के भजन चल रहे हैं। इस वीडियो के नीचे हैप्पी जन्माष्टमी लिखा है।

इसे भी पढ़ें-  महापौर ने सड़क पर झाडू लगाकर जगाई स्वच्छता की अलख

 

महिला ने बीते बृहस्पतिवार को वीडियो पोस्ट करने वालों के खिलाफ जम्मू के त्रिगुटा नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद परिवार के साथ आई महिला सीता ने बांकेबिहारी के दरबार में गुहार लगाई है कि सनातन धर्म का मजाक बनाने वाले ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिले। महामंडलेश्वर स्वामी नवल योगी महाराज ने इस मामले की निंदा की है।

इसे भी पढ़ें-  Ladli Behna Yojana लाड़ली बहनों को मिल सकते हैं 1500 रुपए प्रतिमाह, आचार संहिता से पहले CM करेंगे घोषणा?