FEATUREDLatest

CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर कर ली खुदकुशी

छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कांकेर म3 CRPF जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान का नाम चंद्रशेखर यादव बताया जा रहा है। जवान सीएएफ में कांकेर में अभी पोस्टेड था। जानकारी के मुताबिक ड्यूटी के दौरान ही जवान ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। जानकारी के मुताबिक जवान चंद्रशेखर यादव धमतरी जिले के रुद्री थाना का रहने वाला है। कांकेर SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि जवान की मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें-  जल्‍दी बदलें 2 हजार के नोट: 30 सितंबर के बाद गुलाबी नोट मान्य नहीं होगा, 2 हजार रूपए के लिए भरना पड़ सकता है KYC

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पदस्थ जवान चंद्रशेखर यादव हलवा चौकी में मोर्चा ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान उसने खुद को गोली मार ली। 15वीं बटालियन बीजापुर के B कंपनी का मृतक जवान था।

घटना की सूचना के बाद घटना की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले और आत्महत्या की वजह जानने में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें-  LIVE PM Modi Bhopal: PM मोदी बोले- कांग्रेस जंग लगे लोहे की तरह , जो बारिश में खुद ही खत्म हो जाता है