संजय पाठक फ्रेंड्स ग्रुप कैमोर के नगर अध्यक्ष राज शुभम चतुर्वेदी को मिला महत्वपूर्ण दायित्व
कैमोर कटनी के जाने माने जन समाजसेवी संजय पाठक फ्रेंड्स ग्रुप कैमोर के नगर अध्यक्ष राज शुभम चतुर्वेदी को राहत समर्पण सेवा समिति मध्यप्रदेश ने समिति के सामाजिक एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग मध्यप्रदेश का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है राज शुभम चतुर्वेदी विधायक एवं पूर्व मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन में चलते हुए गरीबों बीमारों जरुरतमंदो की सेवा करते है।
रक्तदान सेवा, पशु सेवा, गौमाता की सेवा, जनसेवा में विजयराघवगढ़ विधानसभा कटनी जबलपुर में समाजसेवी संस्था से जुड़कर लगातार अपनी सामाजिक सेवा दे रहे है इनकी निस्वार्थ जन समाजसेवा से प्रेरित होकर राहत समर्पण सेवा समिति मध्यप्रदेश ने इनको प्रदेश संयोजक के पद पर नियुक्त किया है इनके सभी साथी सहयोगियों में ख़ुशी की लहर है।