FEATUREDLatestउत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

Ghosi Upchunav Result: भाजपा की बढ़ी टेंशन, सपा के सुधाकर सिंह 4067 वोटों से आगे

Ghosi Upchunav Result: भाजपा की बढ़ी टेंशन, सपा के सुधाकर सिंह 4067 वोटों से आगे घोसी उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। समाजवादी पार्टी ने लगातार बढ़त बना रखी है। तीसरे राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। पांच सितंबर को मतदान में चार लाख से अधिक वोटरों में से लगभग 50 फीसदी ने मतदान किया था।

10:45 AM, 08-SEP-2023
ghosi vidhan sabha: चौथा राउंड में सपा 4067 वोट से आगे
घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी ने लगातार बढ़त बना रखी है। चौथे राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। चौथे राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 14286 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 10219 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 4067 वोटों से आगे चल रहे हैं।

10:40 AM, 08-SEP-2023
ghosi election: भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- सपा सिर्फ हल्ला मचाती है, जीत तो भाजपा की ही होती है
काउंटिंग एजेंट बने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सपा पर चुटकी ली। उनसे जब पूछा गया कि सपा तो अभी से जीत का जश्न मना रही है तो उन्होंने कहा कि सपा की आदत है शुरू में जश्न मनाने की और हल्ला मचाने की। बाद में जीतती भाजपा ही है और यहां भी भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की बड़ी जीत होने जा रही है। अभी तो शुरुआती रुझान ही है।

10:30 AM, 08-SEP-2023
election: सपा के सुधाकर सिंह 1992 वोटों से आगे
घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी ने लगातार बढ़त बना रखी है। तीसरे राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। तीसरे राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 10334 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 8342 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 1992 वोटों से आगे चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-  ATS ने Terror Funding के शक में प्रापर्टी ब्रोकर को पकड़ा, भोपाल में चल रही है पूछताछ

10:03 AM, 08-SEP-2023
Ghosi Result: दो राउंड में 110 वोट नोटा को
घोसी उपचुनाव के 32 राउंड की मतगणना में दो चरण की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 6844 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी दारा चौहान को 5472 वोट मिले हैं। ऐसे में अभी सपा प्रत्याशी 1372 वोट से आगे हैं। इस दौरान 110 नोटा को वोट मिले हैं।

 

09:51 AM, 08-SEP-2023
ghosi by election: दूसरे राउंड में सपा आगे
दारा सिंह चौहान 5472 (भाजपा)
सुधाकर सिंह 6844 (सपा)
दूसरे राउंड के बाद 1372 वोट से सुधाकर सिंह आगे

09:29 AM, 08-SEP-2023
ghosi live: पहला राउंड
दारा सिंह चौहान 3203 (भाजपा)
सुधाकर सिंह 3281 (सपा)
पहले राउंड के बाद 78 वोट से सुधाकर सिंह आगे

09:23 AM, 08-SEP-2023
ghosi chunav: रुझान में बड़ा उलटफेर
घोसी उप चुनाव के रण का आज परिणाम आएगा। मतगणना जारी है। रुझान में उलटफेर हुआ है। घोसी सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती में अब सपा ने बढ़त बना ली है। सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को पीछे छोड़ दिया है। पहले भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे थे।
09:15 AM, 08-SEP-2023
ghosi up: सोशल मीडिया के हर एक अपडेट पर टिकी नजर
मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे को लेकर लोगों में इतनी रुचि दिखी कि सुबह से मतगणना को लेकर उत्सुक दिखे। मतगणना को लेकर एक-एक पल की जानकारी के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते दिखे

08:46 AM, 08-SEP-2023
पोस्टल बैलट की गिनती में भाजपा ने बढ़त बनाई
घोसी सीट पर पहला रुझान आ गया है। पोस्टल बैलट की गिनती में भाजपा ने बढ़त बना ली है। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान आगे चल रहे हैं। सपा के सुधाकर सिंह पीछे हैं।
08:33 AM, 08-SEP-2023
जांच के बाद अंदर जाने की मिली अनुमति
मतगणना स्थल के अंदर जाने के लिए चार गेट बनाए गए हैं।आठ बजते ही इन गेटों से अंदर जाने से पहले पोलिंग एजेंट, अलग-अलग पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों ने जांच करने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी। इससे पहले, सुरक्षा व्यवस्था की जांच को लेकर एएसपी महेश सिंह अत्रि ने खुद चारों गेट का निरीक्षण कर व्यवस्था की जांच की।

इसे भी पढ़ें-  Vastu Niwaran: वास्तु शास्त्र विज्ञान से सीखें सही दिशा ताकि सकारात्मक एनर्जी का संचार हमेशा बना रहे

08:26 AM, 08-SEP-2023
पोस्टल बैलेट की गिनती जारी
पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है। घोसी उपचुनाव को लेकर नियत समय आठ बजे से वोटों गिनती शुरू कर दी गई। सबसे पहले यहां पोस्टल बैलेट से किए गए मतदान की गिनती की जा रही है। इनका रिजल्ट नौ बजे से पहले आने की संभावना है।

08:19 AM, 08-SEP-2023
2024 लोकसभा के लिए बेहद खास होगी घोसी की जीत
घोसी उपचुनाव के रिजल्ट पर न केवल जिलेवासियों की बल्कि पूरे देश की नजरें टिकी हैं। कहने को तो यह केवल उपचुनाव है लेकिन जिस तरह से यहां दो गठबंधन एनडीए और इंडिया के बीच मुकाबला है, उसने इस चुनाव को आम से खास बना दिया। जो भी इस चुनाव में जीत हासिल करेगा, वो कई मायने में एक सफल विजेता होगा। वहीं उसकी पार्टी यहां से 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पहली जीत के रूप में इसे देखेगी। फिलहाल यह चुनाव सपा के लिए ज्यादा जरूरी है, क्योंकि इस चुनाव के बाद सपा प्रत्याशी के लिए यह आखिरी चुनाव होगा, साथ ही यह लगातार तीसरी हार होगी। वहीं सपा की मानी जानी वाली सीट से पार्टी हाथ धो बैठेगी। ऐसे में इस सीट से सपा लगातर दूसरी जीत हासिल करना चाहेगी। जबकि भाजपा यहां से 2019 में हुए उपचुनाव की तरह एक बार फिर उपचुनाव में जीत हासिल कर जिले में अपने विधायकों की संख्या एक से दो करना चाहेगी।

इसे भी पढ़ें-  खाना पीना छोड़ने का नाम तप नहीं है बल्कि मन को नियंत्रण में रखकर अपने में रमना वास्तविक तप की श्रेणी में आता है

08:11 AM, 08-SEP-2023
उपचुनाव में हर बार गिरता रहा है मतदान
उप चुनाव को लेकर जिस तरह से भाजपा-सपा प्रत्याशी के पक्ष में दोनों पार्टी ने प्रचार को लेकर रणनीति तैयार की थी। उससे मतदान का ग्राफ बढ़ने की संभावना थी, लेकिन इस बार भी घोसी का मतदान प्रतिशत 60 फीसदी के नीचे ही रहा। बीते वर्ष 2022 में इस सीट पर 56.87 फीसदी मतदान हुआ था। वर्ष 2019 में हुए उपचुनाव में 51.93 मतदान हुआ। 2017 के आम विधानसभा चुनाव में 58.89 मतदान हुआ था। यानी 2017 से पांच सितंबर 2023 तक हुए चार बार विधानसभा चुनाव हुए। एक बार भी घोसी में 60 फीसदी का मतदान नहीं हुआ। इस दौरान उपचुनाव को लेकर भले ही मतदाताओं ने उत्साह दिखाया, लेकिन यह उत्साह मतदान में तब्दील नहीं हो सका।

08:04 AM, 08-SEP-2023
Ghosi By Poll Results Live: घोसी उपचुनाव की मतगणना शुरू
घोसी उप चुनाव के रण का आज परिणाम आएगा। मतगणना शुरू हो गई है। पांच सितंबर को मतदान में चार लाख से अधिक वोटरों में से लगभग 50 फीसदी ने मतदान किया था। भाजपा के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह के बीच मुकाबला होने से उप चुनाव रोमांचक रहा। अमर उजाला पर आप सबसे पहले मतगणना से जुड़ा अपडेट पढ़ते रहें।

08:03 AM, 08-SEP-2023
बसपा मतदाताओं ने उलझाया
उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। किसी के समर्थन में भी पार्टी नहीं उतरी। चुनाव के पहले बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने नोटा दबाने की बात कही थी। ऐसे में अनुसूचित वर्ग के मतदाताओं के एक लाख वोटों को लेकर दोनों खेमों में गुणा-गणित होती रही।