ब्यौहारी विधानसभा के कई कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल
भोपाल। केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में ब्यौहारी विधानसभा कांग्रेस तथा अन्य दलों के कई के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। पार्टी नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत कर चुनाव में जुट जाने का आव्हान किया।
पार्टी नेताओं ने पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेश सिंह, शहडोल पूर्व महामंत्री पुष्पेन्द्र सिंह अनिल, पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद राठौर, पूर्व जिला पंचायत शहडोल केपी सिंह, पूर्व अध्यक्ष तीरथ प्रसाद शर्मा, पूर्व अध्यक्ष उज्जवल केसरी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।