LatestSportsखेलराष्ट्रीय

Neeraj Chopra world record वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, गोल्ड मैडल जीता, बने चेम्पियन

Neeraj Chopra world record भारत के सुपर स्टार ओलंपियन नीरज चोपड़ा ने आज फिर इतिहास रच दिया उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स प्रतियोगिता के जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। यह भारत मे नया इतिहास है। फाइनल में उनकी टक्कर पाकिस्तान के खिलाड़ी से थी। टोटल उन्होंने 88.17 मीटर थ्रो अपने नाम किया । खेल मंत्री किरण रिजिजू ने नीरज को बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें-  Small Savings Schemes: PPF-सुकन्या समृद्ध‍ि खातों पर आया बड़ा अपडेट, 1 अक्‍टूबर से फ्रीज हो जाएंगे ऐसे अकाउंट

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जैवलिन थ्रो इवेंट के तीसरे राउंड में नीरज चोपड़ा ने 86.32 मीटर का थ्रो किया। उन्होंने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर का थ्रो किया था और फिलहाल पर शीर्ष पर हैं। तीन और मौके बाकी हैं। जर्मनी के जूलियन वेबर 85.79 मीटर के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में 3000 मीटर स्टीपलचेज में भारतीय एथलीट पारुल चौधरी ने 9:15.31 सेकेंड का समय निकालकर 11वें नंबर पर रहीं। हालांकि, उन्होंने नेशनल रिकॉर्ड बनाया और पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया।

World Athletics Championships Live: नीरज चोपड़ा 5वें राउंड के बाद भी शीर्ष पर

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जैवलिन थ्रो इवेंट के 5वें राउंड में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने फाउल किया। नीरज चोपड़ा ने 87.73 मीटर का थ्रो किया। वह शीर्ष पर बरकरार।

इसे भी पढ़ें-  जिला जेल में पुस्तकालय की स्थापना हेतु कक्ष का औचक निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर
00:44 (IST) 28 Aug 2023
किशोर जेना 84.77 मीटर के थ्रो के साथ चौथे नंबर पर

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जैवलिन थ्रो इवेंट के 5वें राउंड में किशोर जेना 84.77 मीटर के थ्रो के साथ चौथे नंबर पर पहुंचे। डीपी मनु ने 83.48 मीटर का थ्रो किया। वह छठे नंबर पर हैं।

इसे भी पढ़ें-  विकास कार्यों का लोकार्पण करते बोले विधायक संजय पाठक- हमारी सरकार महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही