Entertainmentमनोरंजन

Malaika-Arjun: अलग हुए मलाइका और अर्जुन!, अर्जुन कपूर संग डेटिंग की खबरों पर कुशा कपिला बोलीं, बस दुआ करती हूं कि मेरी मम्मी न ये सब पढ़ लें

Malaika-Arjun: अलग हुए मलाइका और अर्जुन!, अर्जुन कपूर संग डेटिंग की खबरों पर कुशा कपिला बोलीं, बस दुआ करती हूं कि मेरी मम्मी न ये सब पढ़ लें ए अर्जुन कपूर का नाम सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला से भी जोड़ा जा रहा है। वहीं, अब इन खबरों पर एक्ट्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती हैं। बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि कपल का ब्रेकअप हो गया है। दोनों के रिश्ते को लेकर उड़ी यह अफवाह सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली। माना जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे से अलग हो गए हैं।

 

अलग हुए मलाइका और अर्जुन!

दोनों की गिनती बी-टाउन के पॉपुलर कपल में की जाती हैं। वहीं, ब्रेकअप की खबरों पर अभी तक मलाइका और अर्जुन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मलाइका और अर्जुन की ब्रेकअप की खबरे तब शुरू हुई जब अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोलो वेकेशन की तस्वीर शेयर की थी। इस दौरान उन्होंने क्रिप्टिक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा था, ‘जिंदगी छोटी होती है। अपने वीकेंड्स को लंबे बनाओ।’ हालांकि, ब्रेकअप की खबरों पर अभी तक अर्जुन और मलाइका ने रिएक्ट नहीं किया है।

अफेयर की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

इसके अलावा अर्जुन कपूर का नाम सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला से भी जोड़ा जा रहा है। वहीं, अब एक्ट्रेस ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अर्जुन कपूर संग अपनी डेट करने की खबरों पर कमेंट करते हुए कहा, ‘रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़कर मुझे अपना खुद के एक फॉर्मेट इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा। हर समय मैं बकवास बातें खुद के बारे में देखती हूं। बस दुआ करती हूं कि मेरी मम्मी न ये सब पढ़ लें। उनकी सोशल लाइफ को झटका लगेगा।’

करण जौहर की पार्टी में आए नजर

बता दें, बीते दिनों अर्जुन कपूर और कुशा कपिला डायरेक्टर करण जौहर के घर उनकी पार्टी में एक साथ नजर आए थे, जहां मलाइका अरोड़ा उनके साथ नहीं दिखीं। पार्टी का एक फोटो वायरल हुआ था, जिसमें सभी लोग कैमरे की तरफ पोज देते नजर आ रहे थे। इसके बाद ही दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगीं।