FEATUREDLatestउत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अयोध्या में हवन-पूजन, लखनऊ में पढ़ी गई नमाज

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अयोध्या में हवन-पूजन, लखनऊ में पढ़ी गई नमाज  चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए पूरा देश प्रार्थनाएं कर रहा है। हर कोई चाहता है कि भारत ये उपलब्धि हासिल करे। इसे लेकर प्रार्थनाएं भी की जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें-  Big Update indian railway श्रमिकों की समस्या को देखते कटनी व रीवा से रेलवे चलाएगा स्पेशल अनारक्षित ट्रेन, देखें टाइमटेबल

अयोध्या में दिवाकराचार्य महाराज ने चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए हवन-पूजन किया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व इसरो प्रमुख को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

इसी तरह लखनऊ की ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में जुहर की नमाज के बाद इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए दुआ कराई। दुआ में काफी तादात में लोग शामिल हुए ।

इसे भी पढ़ें-  विकास कार्यों का लोकार्पण करते बोले विधायक संजय पाठक- हमारी सरकार महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही