Latestमध्यप्रदेश

ladli behna yojana CM Shivraj 28 अगस्त को देंगे लाडली बहनों को बड़ी सौगात, कहा-इस बार ऐसी राखी मनाएंगे जिसे दुनिया देखेगी

ladli behna yojana मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रक्षाबंधन के दो दिन पहले यानी 28 अगस्त को वो प्रदेश की सभी बहनों से टीवी के माध्यम से संवाद करेंगे तथा ऐसी सौगात बहनों को देंगे जो पूरी दुनिया मे पहचानी जाएगी। अब सवाल यह है कि आखिर सीएम शिवराज कौन सी सौगात महिलाओं को देने वाले हैं। जानकारों की मानें तो लाडली बहना योजना में महिलाओं को 1000 से बढ़ा कर 1250 या उससे ज्यादा महिलाओं को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें अविवाहित युवतियों को भी शामिल करने की घोषणा शिवराज कर सकते हैं।

 

राशि 1250 रूपए कर सकते

तमाम कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान क्या बहनों को फिर से बड़ी सौगात देने जा रहे हैं? सूत्रों के अनुसार, सीएम लाडली बहना योजना की राशि में वृद्धि करने की घोषणा करते हुए राशि 1250 रूपए कर सकते हैं। हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
लाडली बहना योजना के अंतर्गत अभी पात्र महिलाओं को मप्र सरकार हर महीने की 10 तारीख को खातों में पैसे ट्रांसफर करती है। इस योजना की राशि को सीएम ने चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 3000 रुपए करने की घोषणा की है।

सीएम ने बताया है कि किस तरह से इस योजना की राशि में वृद्धि की जाएगी। अब माना जा रहा है कि रक्षा बंधन के दो दिन पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की सभी पात्र बहनों का राखी का तोहफा दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-  Train News: 2 ट्रेनें निरस्त और 5 परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, न्यू कटनी जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित

पात्रता नियम में भी बदलाव

सूत्रों के अनुसार, लाडली बहना योजना की राशि में 250 रुपए की वृद्धि की जा सकती है। जिसके बाद प्रत्येक पात्र महिला के खाते में 1250 रुपए ट्रांसफर किये जाएंगे। वित्त विभाग को इस संबंध में निर्देश भी जारी किए गए हैं। फिलहाल बढ़ी हुई कब से मिलेगी इसके बारे में खुलासा नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले 1250 रुपए महिलाओं के खाते में डालने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा।
हाल ही में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना की पात्रता नियम में भी बदलाव किया था।

21 साल से उम्र की महिलाएं इस योजना के लिए पत्र

इस बदलाव के बाद 21 साल से उम्र की महिलाएं इस योजना के लिए पत्र होंगी। इसके साथ ही जिन महिलाओं के पास ट्रैक्टर है वो महिलाएं भी इसके लिए 20 अगस्त तक अप्लाई कर सकती हैं। पहले 23 साल तक की महिलाओं को इस योजना के लिए पात्र माना गया था। बता दें कि प्रदेश में 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं का रजिस्ट्रेशन लाडली बहना योजना के लिए किया गया है।
लाड़ली बहना योजना को मप्र में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए गेम चेंजर के रूप में देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें-  Kids Uniform Pant Shirt In school: फुल पैंट शर्ट पहनकर आएंगे प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों के बच्चे, सरकार ने जारी किए निर्देश

सीएम ने इसी साल 28 जनवरी को नर्मदा जयंती के अवसर पर इस योजना की घोषणा की थी । योजना में जून से 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 10 तारीख को एक हजार रुपए ट्रांसफर किए जा रहे हैं। सीएम ने 10 जून को जबलपुर में योजना की पहली किस्त जारी करते समय आगामी समय में राशि को 1000 रुपए से बढाकर क्रमश: 1250 रुपए, 1500, 1750, 2 हजार, 2250, 2500 2750 रुपए करते हुए 3 हजार रुपए करने की बात कही थी।

राशि बढ़ाकर 3 हजार रुपए करने की बात दोहराते

सीएम हर रोज योजना की राशि बढ़ाकर 3 हजार रुपए करने की बात दोहराते हैं। सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले योजना की राशि बढ़ाया जाना तय है। चूंकि अक्टूबर की शुरुआत में विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है। ऐसे में सितंबर में राशि बढ़ाने की घोषणा में कानूनी पेंच आ सकता है। चूंकि मुख्यमंत्री लगातार खुद को 1.25 करोड़ बहनों के भाई के रूप में प्रचारित कर रहे हैं, इसलिए वे रक्षाबंधन से पहले महिलाओं से संवाद के दौरान योजना की राशि बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-  PM Modi In Bhopal: 25 सितंबर को कार्यकर्ता महाकुंभ में आएंगे PM Modi की तीन मंत्री करेंगे अगवानी

1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आ रही राशि

अभी योजना में 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में हर महीने करीब 1250 करोड़ रुपए जमा किए जा रहे हैं। प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री मनीष रस्तोगी का कहना है कि 26 अगस्त को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों से संवाद करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक सीएम की संभावित घोषणा को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। विभाग के पास इतना बजट है कि रक्षाबंधन पर बढऩे वाली राशि 250 रुपए मिलाकर कुल 1,250 रुपए सभी बहनों को मिल सकेंगे। अभी 1.26 करोड़ से अधिक बहनों को 1260 करोड़ रुपए से ज्यादा दिया जा रहा है।

इस साल विभाग को 12 हजार करोड़ की राशि अतिरिक्त दी गयी है। शिवराज महिलाओं से कहते हैं कि अब हर महीने राशि डालता जाऊंगा। रक्षाबंधन 30 अगस्त को है। प्रदेश की 1.26 करोड़ बहनों के खाते में 1,000 डाले जा रहे हैं, सीएम कह चुके हैं कि ये राशि बढ़ाकर 3000 कर दूंगा। बता दें हर साल सरकार पर 18 हजार करोड़ का बोझ पड़ेगा।