एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से धो कर किया टूर्नामेंट से बाहर
चेन्नई। देशवासियों के लिए आज खेल के मैदान से अच्छी खबर आई भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को 4-0 से हराया है। यह भारत की पाकिस्तान पर ओवरऑल 65वीं जीत है। दोनों के बीच अब तक कुल 83 मुकाबले खेले गए हैं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने डबल गोल किए हैं। जुगराज और आकाशदीप सिंह की स्टिक से एक-एक गोल आए। इस जीत से भारतीय टीम ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। टीम लीग स्टेज में अजेय रही। टीम इंडिया ने 5 में से 4 मुकाबले जीते, जबकि एक ड्रॉ रहा।
भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला जापान से 11 अगस्त को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने डबल गोल दागे। उन्होंने 23वें और 15वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। एक-एक गोल जुगराज सिंह और आकाशदीप सिंह की स्टिक से आए। जुगराज ने मुकाबले के 36वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया, जबकि आकाशदीप सिंह ने 55वें मिनट में फील्ड गोल किए।
पाकिस्तान हारा टूर्नामेंट से बाहर
भारत चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना चुका है। पाकिस्तान अपने शुरूआती मैच में मलेशिया के खिलाफ 3-1 से हार गया था। इसके बाद सोमवार को पाकिस्तान की पहली जीत चीन के खिलाफ आई। टीम ने चीन को 2-1 से हराया।
पहला : भारत का दबदबा, हरमन ने पेनाल्टी कार्नर पर गोल दागा
भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की, हालांकि शुरुआती मिनटों में टीम ने पेनल्टी गंवाई, लेकिन कृष्ण बहादुर पाठक ने शानदार बचाव किया। फिर 8वें मिनट में रेफरी ने जुगराज सिंह को ग्रीन कार्ड दिखा दिया। क्वार्टर के आखिरी मिनट में भारत को पेनल्टी मिला और पाकिस्तानी कप्तान उमर भुट्टा को ग्रीन कार्ड भी दिखाया गया। इस पेनाल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार ड्रेग फ्लिक के साथ गोल दागा।
दूसरा : भारत की बढ़त दोगुनी एक गोल दागा
दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने अग्रेसिव एप्रोच रखी। पाकिस्तान ने बॉल जीतने की लगातार कोशिश की। भारतीय खिलाडियों ने कम्पोजर बनाए रखा और डिफेंसिव गेम खेलते हुए 2 बड़े मौके भी बनाए। कॉर्नर का फायदा उठाते हुए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने फिर एक बार गोल दाग दिया 2-0 से लीड दिलाई।
दूसरे गोल के बाद भारत फिर अटैकिंग गेम खेलने लगा और गेम कंट्रोल ले लिया। प्लेयर्स के डी के अंदर 4 मौके बनाए। इसके बाद भारत ने आखिरी मिनट में लॉन्ग पास के साथ गेम खेला। दूसरे गोल के बाद पाकिस्तान को एक बार भी भारत के बॉक्स में जाने का मौका नहीं मिला। आखिरी मिनट में भारत को एक पेनल्टी का मौका मिला, लेकिन गोल नहीं आया।
तीसरा : जुगराज के गोल से भारत की बढ़त मजबूत, स्कोर 3-0
तीसरा क्वार्टर शुरू होते ही कृष्ण पाठक ने एक गोल बचाया। गुरजंत सिंह ने पेनल्टी कार्नर बॉल जीती और 36वें मिनट में भारत की लीड को 3-0 से बढ़ा दिया। भारत ने 5 पेनल्टी कार्नर में 3 गोल दागे। आकाशदीप सिंह ने 42वें गोल का सुनहरा मौका गवां दिया।
चौथा : आकाशदीप का फील्ड गोल
चौथे क्वार्टर में भारत पूरी तरह गेम में दिखा। पाकिस्तान ने मौके बनाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। चौथे क्वार्टर की शुरुआत में भारत के नीलकांता शर्मा ने गोल किया, लेकिन इसे रेफरी ने डिसअलाउड कर दिया। आखिर में आकाशदीप सिंह ने गोल दाग कर 4-0 से भारत को मैच जीताया।