FEATUREDअजब गजबराष्ट्रीयवास्तु

Bedroom Vastu: बेडरूम में न रखें यह वस्‍तुएं, बनती हैं दुर्भाग्य और क्लेश का कारण

Bedroom Vastu: बेडरूम में न रखें यह वस्‍तुएं, बनती हैं दुर्भाग्य और क्लेश का कारण  वास्तु के अनुसार घर की हर चीज सही दिशा और सही स्थान पर रखी जानी चाहिए। घर की हर दिशा में अपनी ऊर्जा होती है। वास्तु शास्त्र में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के कई नियम बताए गए हैं।

इन नियमों का पालन करने से घर में खुशहाली आती है। साथ ही सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होती है। कई बार हम घर की सजावट के लिए तरह-तरह की चीजें अपने घर में रख लेते हैं, जो हमारे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। खासतौर पर बेडरूम में रखी कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो दुर्भाग्य और धन हानि का कारण बनती हैं।

 

इसे भी पढ़ें-  Love Jihad: मुंह बोले भाई से शादी करने का दबाव बना रही सना खान, उनके साथ शादी करके खुश रहोगी, खूब मजे करोगी

ध्यान रखें ये नियम

  • अपने बेडरूम में बेड के सामने कभी भी आईना या फिर ड्रेसिंग टेबल ना रखें। सुबह उठते से ही आईना देखना अशुभ माना जाता है। इससे रिश्तों पर प्रभाव पड़ता है। साथ ही असफलता प्राप्त होती है। जीवन में दुर्भाग्य आता है।

  • बेडरूम में किसी मृत व्यक्ति की तस्वीर कभी नहीं लगानी चाहिए। पूर्वजों की तस्वीर बेडरूम में लगाना नींद में परेशानी डालता है।

  • बेडरूम में कभी भी धारदार या नुकीली वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। ना ही कांटेदार इनडोर प्लांट्स लगाने चाहिए।

  • बेडरूम में कभी भी झाड़ू न रखें। झाड़ू रखने से सेहत और रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। साथ ही सोते समय पर्स या कोई गैजेट पास न रखकर सोएं।

  • सिरहाने के पास दवाइयां, खाने-पीने की चीजें या कोई फालतू सामान नहीं रखना चाहिए। इससे नींद में बाधा आती है।

  • बेडरूम में कभी भी जूते-चप्पल ना रखें। अपनी स्लीपर भी सिरहाने के पास नहीं रखकर सोना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता आती है।

इसे भी पढ़ें-  Gyaras 2023: 27 नवंबर कोकार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली का उत्सव