#Ladli BehnaLatestमध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana 3rd Kist दो दिन बाद आएगी लाडली बहना के खाते में तीसरी क़िस्त 1000 रुपए, अब तक आ चुके 3 हजार

Ladli Behna Yojana 3rd Kist मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मास्टर स्ट्रोक कही जा रही लाडली बहना योजना की तीसरी क़िस्त बस दो दिन बाद 10 अगस्त को खाते में आ जायेगी। इस तरह अब तक लाडली बहना के खाते में 3000 रूपए पहुंच जाएंगे। एक बार फिर आप इसमें अपना नाम चेक करना चाहते हैं या फिर नए हितग्राही हैं तो इसे आसानी से इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए पता लगा सकते हैं।

सितंबर में मिलेंगे 1250 रुपए ?

उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री तीसरी क़िस्त में 250 रुपए बढ़ा कर देने की घोषणा करेंगे पर अब यह सितंबर तक टल गया है। माना जा रहा है कि सितंबर की क़िस्त में महिलाओं को 1250 रुपए देने की घोसणा सीएम शिवराज कर सकते हैं।

तीसरी किस्त की राशि 10 अगस्त

लाडली बहना योजना की पात्र / अपात्र सूची पहली और दूसरी किस्त के पहले भी जारी किया गया था। और अब तीसरी किस्त के पहले पात्र/अपात्र सूची जारी किया गया है। लाडली बहना योजना में तीसरी किस्त की राशि 10 अगस्त 2023 को जारी की जाएगी। पात्र सूची में शामिल महिलाओं को योजना की राशि बैंक डीबीटी के तहत ट्रांसफर की जाएगी और अपात्र सूची में शामिल महिलाओं को योजना के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा। आपका नाम पात्र सूची में है अथवा नहीं आपको यह एक बार जरूर चेक करना चाहिए। कयोंकि अगर आपका नाम अपात्र सूची में शामिल हो जाता है तो समय रहते उचित कार्यवाही की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें-  Online Satta इंदौर में सटोरियों ने सेवानिवृत्त डीएसपी के मकान को ऑनलाइन सट्टे का अड्डा बना लिया

लाडली बहनें पात्र/अपात्र सूची कैसे देखें?

■ पात्र/अपात्र सूची देखने के लिए लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/  पर जाएं।

■ आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद मेनू में दिए गए ‘अंतिम सूची’ पर क्लिक करना होगा।

■ ‘अंतिम सूची’ विकल्प पर जाने के लिए आप डायरेक्ट इस लिंक https://cmladlibahna.mpgov.in/Antimsoochi.aspx पर क्लिक करके भी जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-  Ujjain Rape Case हजार सीसीटीवी फुटेज किए चेक, ऑटो ड्राइवर निकला आरोपित, CM बोले कठोरतम दण्ड मिलेगा

पात्र/अपात्र सूची देखने के लिए आगे आपको मोबाइल नंबर सत्यापित करना होगा। आपको दिए गए बॉक्स में मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

■ ‘ ओटीपी प्राप्त करें’ विकल्प पर क्लिक कर OTP वेरिफाई करना होगा। आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा।

■ आगे आपको 2 विकल्प दिखाई देंगे। पहला पात्र सूची और दूसरा अपात्र सूची का विकल्प स्क्रीन में दिखाई देगा।

■ आप पात्र सूची विकल्प पर क्लिक करेंगे और फिर आगे आपको जिला, स्थानीय निकाय, ग्राम/वार्ड आदि का चयन करना होगा।

ओटीपी प्राप्त करें’ विकल्प पर क्लिक कर OTP वेरिफाई करना होगा। आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा।

■ आगे आपको 2 विकल्प दिखाई देंगे। पहला पात्र सूची और दूसरा अपात्र सूची का विकल्प स्क्रीन में दिखाई देगा।

इसे भी पढ़ें-  Khalistani Opration :खालिस्तानी गैंगस्टर मामले में बड़ी कार्रवाई जारी, हरियाणा-पंजाब, यूपी और राजस्थान में 50 जगह छापे

■ आप पात्र सूची विकल्प पर क्लिक करेंगे और फिर आगे आपको जिला, स्थानीय निकाय, ग्राम/वार्ड आदि का चयन करना होगा।

■ अंत में आपको अंतिम सूची देखें बटन पर क्लिक करना होगा। और फिर आपके द्वारा चयन किए गए स्थान की पूरी सूची आपको प्रदर्शित की जाएगी।

लाडली बहनें तीसरी किस्त के पहले eKYC और बैंक डीबीटी चेक करें।

लाडली बहना योजना की आने वाली सभी किस्तों को बैंक डीबीटी के माध्यम से डायरेक्ट ट्रांसफर किया जाएगा। जिसके लिए आवेदक के बैंक खाते में बैंक डीबीटी/आधार लिंक होना अनिवार्य है। वैसे तो लाडली बहना योजना में आवेदन उपरांत ही eKYC और बैंक डीबीटी सक्रिय करा लिया गया था लेकिन एक बार महिलाओं एवं बहनों को इसकी जांच जरूर करनी चाहिए ताकि योजना की लाभ राशि हमारे बैंक खाते में बिना किसी दिक्कत के प्राप्त हो जाए।