मध्यप्रदेश

Narmda Flood : नर्मदा उफान पर, कटनी, जबलपुर समेत आसपास के जिलों में बारिश से जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त

Katni Narmda Flood : नर्मदा उफान पर, कटनी, जबलपुर समेत आसपास के जिलों में बारिश से जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त
लगातार हो रही बारिश से सिवनी नदी भी उफान पर आ गई है। झनकी से सड़वा मार्ग भी बंद हो गया है। नर्मदा का तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है। बाढ़ से जोगी टिकरिया पुल को छूने लगा पानी,आवागमन बाधित हो सकता है।

तीन दिनों से लगातार जारी वर्षा से नदी नाले उफनाये, डिंडौरी से मंडला, डिंडौरी से अमरपुर में आवागमन ठप। रात में 2 घंटे तेज बारिश के साथ रिमझिम बारिश का दौर जारी है। सुबह से ही सावन जैसे फुहार पड़ ही हैं । जिले में रातभर बारिश हुई है। सुबह से पानी बन्द है।

बारिश के कारण उमरियापान से सिहोरा मार्ग दो नदियों के उफान पर होने से बन्द

बारिश के कारण उमरियापान से सिहोरा मार्ग दो नदियों के उफान पर होने से बन्द है तो उमरियापान से ढीमरखेड़ा मार्ग पर बेलकुण्ड नदी का पानी पुल के ऊपर आ गया है। रीठी की शिव नगर बस्ती में घरों के अंदर तक पानी भरा हुआ है। 24 घण्टे में 118 मिमी बारिश दर्ज हुई है।

इसे भी पढ़ें-  विकास कार्यों का लोकार्पण करते बोले विधायक संजय पाठक- हमारी सरकार महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही

सीधी और सिंगरौली जिले में सुबह से आसमान में घने बादल रिमझिम वर्षा हो रही है।सिवनी में सुबह से झमाझम वर्षा का दौर जारी। तापमान में आई गिरावट, किसानों को फायदा। नरसिंहपुर जिले में बुधवार की देर रात से रुक रुककर तेज वर्षा हो रही है। दमोह जिले में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है जिससे नदी नाले उफान पर हैं हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। शहडोल 24 घंटे में जिले में 120 मिलीमीटर औसत बरसात हुई है 2 दिन से लगातार बरसात का दौर जारी है।

डिंडौरी में बारिश का दौर तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी

डिंडौरी में मंगलवार की शाम 4 बजे से शुरू हुआ वर्षा का दौर तीसरे दिन गुरुवार को भी जारी है।बजाग,करंजिया सहित पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही तेज वर्षा के चलते नर्मदा नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।जिला मुख्यालय में नर्मदा नदी घाट में बने मंदिर पूरे तरह डूब गए हैं।जबलपुर अमरकंटक मुख्य मार्ग में स्थित जोगी टिकरिया पुल पर भी पानी छूने लगा है। यहां भी आवागमन बाधित होने की आशंका है। कलेक्टर विकास मिश्रा, एसडीएम रामबाबू देवांगन द्वारा नर्मदा घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। यहां पुलिस बल भी तैनात किया गया है नर्मदा नदी किनारे के मकानों को भी खाली कराया जा रहा है। तेज वर्षा से खरमेर नदी में आई बाढ़ के चलते डिंडौरी से मंडला मुख्य मार्ग में भी आवागमन ठप हो गया है।

इसे भी पढ़ें-  Online Satta इंदौर में सटोरियों ने सेवानिवृत्त डीएसपी के मकान को ऑनलाइन सट्टे का अड्डा बना लिया

डिंडौरी से जनपद मुख्यालय अमरपुर, अमरपुर से जनपद मुख्यालय समनापुर का मार्ग भी बंद

 

सिवनी नदी में उफान के चलते झनकी से सड़वा मार्ग में भी आवागमन ठप हो गया है। नदियों का पानी पुल के ऊपर से बहने के चलते यहां आवागमन नहीं हो पा रहा है। विगत 24 घंटे में 50 मिलीमीटर से अधिक औसत वर्षा जिले भर में दर्ज की गई है। वर्षा अभी और होने की संभावना मौसम विभाग द्वारा व्यक्त की जा रही है।कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। उन्होंने कहां है कि पुल के ऊपर से पानी होने पर कोई भी वाहन चालक वाहन न निकाले। सभी पुलों में पुलिस बल भी तैनात किया जा रहा है।

मनेरी बाजार चौक से कुछ दूरी पर मुख्य सड़क में 2-3 फ़ीट पानी

मनेरी बाजार चौक से कुछ दूरी पर मुख्य सड़क में 2-3 फ़ीट पानी भर गया। ग्रामीणों ने बताया कि नाली में पानी निकासी के इंतजाम न होने के कारण तेज वर्षा में यह हाल हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें-  ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर को गढ़ लौटाने की जिम्मेदारी

इस कारण नागरिकों को यहां से निकलने में समस्या का सामना करना पड़ता है। इंडस्ट्रियल एरिया मनेरी को निवास और मंडला से जोड़ने वाली निवास-बरेला सड़क के मध्य झामल नदी का पुल उफान पर है। ग्रामीणों ने बताया कि मेढी स्थित इस पुल में तड़के चार बजे से तीन से चार फ़ीट पानी भर गया है। जिसके बाद से ही आवागमन बाधित है और दोनो और वाहनों की लम्बी कतार लग गई है। मौके पर पुलिस के जवान मुस्तैद हैं। जिससे कोई इस पुल को पार न करें

सकरी घाट में रास्ता बंद

निवास – बरेला मार्ग के मध्य स्थित सकरी घाट में भी भारी वर्षा के बाद चट्टान और मिट्टी सड़क पर आ गई हैं। इस घाट के एक ओर मिट्टी और चट्टान का एक टापू है। भारी वर्षा के बाद इसमे स्खलन हुआ और चट्टान व माटी से आवगमन बाधित हो गया।