Latest

Chandrayaan 3 Live Updates: चंद्रयान-3 की लांचिंग सफल, पूरे देश में खुशी का माहौल; इस दिन पहुंचेगा चंद्रमा पर

Chandrayaan 3 Live Updates: चंद्रयान-3 की लांचिंग सफल, पूरे देश में खुशी का माहौल; इस दिन  चंद्रमा पर पहुंचेगा। भारत के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ (Chandrayaan-3) को लॉन्च कर दिया गया है। 16 मिनट में चंद्रमा की कक्षा में स्‍थापित हो गया। अब सबकी उम्‍मीदें साफट लैडिंग की बंध गई है।  जो अगस्‍त के आखिरी सप्‍ताह में होगी।

 

चंद्रयान-3 ने दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भरा। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया है। 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ यह मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा। ‘चंद्रयान-3’ को भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया है।

अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज का दिन सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा।

Chandrayaan 3 launch: चंद्रयान-3 किया गया लॉन्च

 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से Chandrayaan3 चंद्रमा मिशन लॉन्च किया। चंद्रयान-3 एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है। इसका वजन करीब 3,900 किलोग्राम है।

Chandrayaan 3 launch: कुछ ही देर में चंद्रयान3 की लॉन्चिंग

लोग भारत के तीसरे चंद्र अन्वेषण मिशन चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण की उलटी गिनती शुरू होते देख रहे हैं। लॉन्च 2:35 बजे के लिए निर्धारित है।

Chandrayaan-3 Launch: चंद्रयान की लॉन्चिंग पर मौजूद हैं ये लोग
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के तौर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन सेंटर पहुंचे हैं। इसके अलावा पूर्व इसरो चीफ राधाकृष्णन, के सिवन और एएस किरण कुमार भी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर मौजूद हैं। इनके साथ ही लॉन्चिंग देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। सभी इंजन में फ्यूल भरा जा चुका है। इसरो की टीम प्रोग्राम्स और सॉफ्टवेयर की जांच कर रही है। अब से कुछ ही देर में चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग होगी।

इसे भी पढ़ें-  PM Modi's WhatsApp Channel Launched: पीएम मोदी के व्हाट्सएप चैनल से एक ही दिन में जुड़े 10 लाख प्रशंसक

Chandrayaan 3 launch: पूर्व इसरो चीफ बोले- नहीं फेल होगा मिशन
इसरो के पूर्व चीफ माधवन नायर ने कहा कि इंसानी रूप से जो कुछ भी संभव था, वो किया जा चुका है। मुझे ऐसा कोई कारण नहीं नजर आता कि मिशन चंद्रयान-3 फेल हो।

Chandrayaan 3: सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने इसरो की ‘विजय’ की कामना की

अब से मात्र एक घंटे बाद भारत का तीसरा चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च होगा। इससे पहले विश्व प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने स्टील के 500 कटोरे का उपयोग करके एक कलाकृति बनाकर मिशन में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ‘जीत’ की कामना की। पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर “विजयी भव” संदेश के साथ 500 स्टील के कटोरे और व्यंजनों का उपयोग करके चंद्रयान -3 की 22 फीट लंबी सैंड आर्ट बनाई।

Chandrayaan-3 Launch : तेमजेन ने अमिताभ बच्चन का वीडियो किया शेयर

भाजपा नेता तेमजेन इम्ना अलोंग ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर अभिनेता अमिताभ बच्चन का एक वीडियो शेयर किया है।

Chandrayaan 3 launch: राजनाथ सिंह बोले- भारत की आकांक्षाओं को नया आकाश देगा यह मिशन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज का यह दिन, भारतीय इतिहास में एक विशेष महत्व का है। मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग नए भारत की आकांक्षाओं को नया आकाश देने जा रही है। इस मिशन में हमारे देश के वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत, लगन, समर्पण और प्रतिबद्धता जुड़ी हुई है। यह मिशन सफल हो, इसके लिए इसरो की पूरी टीम को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

 

आज का यह दिन, भारतीय इतिहास में एक विशेष महत्व का है। मिशन चंद्रयान-3 की लांचिंग, नये भारत की आकांक्षाओं को नया आकाश देने जा रही है।

इस मिशन में हमारे देश के वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत, लगन, समर्पण और प्रतिबद्धता जुड़ी हुई है।यह मिशन सफल हो, इसके लिए @ISRO की पूरी टीम को… pic.twitter.com/apkrE7qwF3

इसे भी पढ़ें-  Train News: 2 ट्रेनें निरस्त और 5 परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, न्यू कटनी जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित

 

Chandrayaan 3: लॉन्चिंग देखने पहुंचे 200 स्कूली छात्र

चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण (लॉन्च) को देखने के लिए 200 से अधिक स्कूली छात्र आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे हैं। एक छात्रा ने कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं कल्पना चावला की तरह अंतरिक्ष यात्री बनना चाहती हूं।

 

Chandrayaan 3 launch: चंद्रयान मिशन लॉन्च की उल्टी गिनती ‘बढ़ रही’

इसरो ने कहा कि देश की महत्वाकांक्षी चंद्रमा मिशन चंद्रयान 3 के लिए उल्टी गिनती शुक्रवार को दोपहर 2.35 बजे निर्धारित लॉन्च के लिए ‘प्रगति’ पर है। इसरो ने मिशन के बारे में एक अपडेट में कहा कि ‘एलवीएम3-एम4 और चंद्रयान-3 मिशन’ की श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में उल्टी गिनती जारी है। लॉन्च के लिए 25.30 घंटे की उलटी गिनती गुरुवार दोपहर 1.05 बजे शुरू हुई थी।भारी पेलोड ले जाने की क्षमता के कारण अंतरिक्ष वैज्ञानिकों द्वारा ‘फैट बॉय’ करार दिए गए एलवीएम3-एम4 रॉकेट को चेन्नई से लगभग 135 किमी दूर स्थित इस स्पेसपोर्ट के दूसरे लॉन्च पैड से दोपहर 2.35 बजे लॉन्च किया जाना है।

 

Chandrayaan 3: लॉन्चिंग के बाद 1627 किमी होगी रफ्तार

आज दोपहर 2.35 बजे जब रॉकेट बूस्टर को लॉन्च किया जाएगा तो इसकी शुरुआती रफ्तार 1627 किमी प्रति घंटा होगी। लॉन्च के 108 सेकंड बाद 45 किमी की ऊंचाई पर इसका लिक्विड इंजन स्टार्ट होगा और रॉकेट की रफ्तार 6437 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। आसमान में 62 किमी की ऊंचाई पर पहुंचने पर दोनों बूस्टर रॉकेट से अलग हो जाएंगे और रॉकेट की रफ्तार सात हजार किमी प्रति घंटा पहुंच जाएगी।

Chandrayaan 3 launch: 16 मिनट में पृथ्वी की बाहरी कक्षा तक पहुंचेगा

क्रॉयोजनिक इंजन स्टार्ट होने के बाद रॉकेट की रफ्तार 36,968 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। लॉन्चिंग के 16 मिनट बाद चंद्रयान-3 पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हो जाएगा और धीरे-धीरे अपना ऑर्बिट बढ़ाकर चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा।

Chandrayaan 3: पीएम मोदी बोले- आज का दिन सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे चंद्रयान मिशन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘जहां तक भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है, तो 14 जुलाई 2023 का दिन हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। चंद्रयान-3 हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा पर निकलेगा। यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा। पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, चंद्रयान-3 मिशन के लिए शुभकामनाएं! मैं आप सभी से इस मिशन और अंतरिक्ष, विज्ञान और नवाचार में हमारे द्वारा की गई प्रगति के बारे में अधिक से अधिक जानने का आग्रह करता हूं। यह आप सभी को बहुत गौरवान्वित करेगा।

इसे भी पढ़ें-  Uma Bharti: उमा ने मांगा आरक्षण में आरक्षण, बोलीं- OBC महिलाओं को आरक्षण में विशेष स्थान दिया जाए

 

Chandrayaan 3 Launch: अनुपम खेर ने इसरो को दीं शुभकामनाएं

अनुपम खेर ने इसरो को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा, भारत चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है। इसरो के हमारे वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के लिए शुभकामनाएं। झंडा ऊंचा रहे हमारा। जय हिंद!

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 में गोदरेज एयरोस्पेस का प्रमुख योगदान
चंद्रयान-3 में गोदरेज एयरोस्पेस का भी महत्वपूर्ण योगदान है। चंद्रयान-3 को ले जाने वाले रॉकेट के दूसरे चरण के दो इंजन गोदरेज एयरोस्पेस ने बनाए हैं। गोदरेज एयरोस्पेस के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट और बिजनेस हेड मानेक बहरामकामदिन ने बताया, चंद्रयान-3 एक बहुत ही प्रतिष्ठित मिशन है, गोदरेज ने दो इंजनों के लिए हार्डवेयर में योगदान दिया है, जो दूसरे चरण के इंजन हैं।

Chandrayaan 3 launch: चंद्रयान के लिक्विड इंजन में ईंधन भरने का काम पूरा

इसरो ने बताया कि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC-SHAR) में मिशन चंद्रयान-3 की उलटी गिनती जारी है। एल-110 चरण ((लिक्विड इंजन)) में प्रणोदक भरने का काम पूरा हो गया है। इसरो का कहना है कि सी-25 चरण ((क्रॉयोजनिक इंजन)) में प्रणोदक भरना शुरू हो रहा है।