मध्यप्रदेश

Patwari Exam Result 2023: एमपीईएसबी पटवारी व निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2022 का संशोधित परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

 

Result Patwari Exam 2023: एमपीईएसबी पटवारी व निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2022 का संशोधित परिणाम जारी  मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की ओर से समूह-2 (उप समूह -4) सहायक संपर्क निरीक्षक, पटवारी और अन्य पद संयुक्त भर्ती परीक्षा – 2022 के संशोधित परिणाम मंगलवार, 11 जुलाई, 2023 को घोषित कर दिए गए हैं। योग्य उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in

से डाउनलोड कर सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-  MP Weather Update जाते जाते बरस सकता है मानसून, शनिवार को इन जिलों में वर्षा संभव

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) की ओर से ग्रुप 2 सब-ग्रुप 4 परीक्षा 15 मार्च से 26 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 3555 रिक्तियों को भरना है। अंतरिम उत्तर कुंजी 28 अप्रैल, 2023 को जारी की गई थी और उम्मीदवार एक मई, 2023 तक जारी कुंजी के खिलाफ अपनी आपत्तियां उठा सकते थे।

इसे भी पढ़ें-  MP Election News : भाजपा ने एमपी में उतारे यूपी के कद्दावर नेता, देंगे जीत का मंत्र

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
‘संशोधित परिणाम – समूह -2 (उप समूह -4) सहायक संपर्ककर्ता, पटवारी और अन्य पद संयुक्त भर्ती परीक्षा – 2022’ लिंक पर जाएं।
अपना रोल नंबर, टीएसी कोड दर्ज करें और सबमिट करें।
एमपीपीईबी पटवारी संशोधित परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें-  Ladli Behna Yojana लाड़ली बहनों को मिल सकते हैं 1500 रुपए प्रतिमाह, आचार संहिता से पहले CM करेंगे घोषणा?