Latestमध्यप्रदेश

कटनी की छात्रा की इंदौर में होस्टल से संदिग्ध अवस्था मे गिरकर मौत

कटनी जिले की एक छात्रा इंदौर के डेंटल कॉलेज में फर्स्ट ईयर में पढ़ाई कर रही थी। छात्रा की रहस्यमयी तौर पर हॉस्टल से गिरने से मौत हो गई। बताया गया कि मोबाइल पर बात करने के दौरान चक्कर आने से वह गिरी।

इंदौर के भंवरकुआं इलाके में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही स्टूडेंट की हॉस्टल की छत से गिरकर मौत हो गई। बताया जाता है कि रविवार रात वह छत पर घूमते हुए मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान उसे चक्कर आए और वह नीचे गिर गई। उसके बयान में भी उसने यह बात बताई थी। सोमवार को छात्रा की मौत हो गई। मृतका मूल रूप से कटनी की रहने वाली थी।

पुलिस के मुताबिक, भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित नेहा गर्ल हॉस्टल में रहने वाली अनामिका पुत्री ओमप्रकाश पटेल (22) रविवार शाम छह बजे छत पर घूमते हुए मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी अचानक अनियंत्रित होकर वह नीचे गिर गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां रात 11 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अनामिका मूल रूप से कटनी की रहने वाली थी और यहां रहकर पढ़ाई करती थी। वह डेंटल कालेज की छात्रा थी।

इसे भी पढ़ें-  Project Pankh Katni: 29 सितंबर को BJP प्रदेश अध्‍यक्ष व्ही डी शर्मा करेंगें प्रोजेक्ट पंख का शुभारंभ

भंवरकुआ पुलिस के एएसआई राघवेन्द्र सिंह के मुताबिक छात्रा का नाम अनामिका (22) पुत्री ओमप्रकाश पटेल निवासी कटनी है। पुलिस के मुताबिक अनामिका यहां पिछले एक साल से भोलाराम उस्ताद मार्ग के नेहा हॉस्टल में रह रही थी। रविवार रात वह यहां पर तीसरी मंजिल स्थित छत पर टहल रही थी। इसी दौरान चक्कर आने से वह नीचे गिर गई। उसे उपचार के लिए जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें-  Gyaras 2023: 27 नवंबर कोकार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली का उत्सव

डेंटल कॉलेज की थी छात्रा
पुलिस के मुताबिक अनामिका डेंटल कॉलेज में फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। इलाके के एक होस्टल में रहकर उसका भाई भी आईआईटी की तैयारी कर रहा था। एएसआई राघवेन्द्र के मुताबिक रात में हेड कॉन्स्टेबल देवेंद्र ने छात्रा के बयान लिए थे। जिसमें उसने खुद से गिरने की बात बताई थी। पुलिस के मुताबिक भाई के बयान में भी किसी तरह की संदिग्ध बात सामने नही आई है।

इसे भी पढ़ें-  Ladli Behna Yojana लाड़ली बहनों को मिल सकते हैं 1500 रुपए प्रतिमाह, आचार संहिता से पहले CM करेंगे घोषणा?