jabalpurkatniLatestमध्यप्रदेश

Rail News इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना से होकर धनबाद-ताम्बरम के मध्य अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी

Rail News। रेल प्रशासन द्वारा त्यौहारी सीजन के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 06077/06078 ताम्बरम-धनबाद-ताम्बरम के मध्य 01-01 ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी पमरे के इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर एवं सतना के स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।

गाड़ी संख्या 06077 ताम्बरम-धनबाद अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिनांक 07.07.2023 (शुक्रवार) को ताम्बरम स्टेशन से 22:00 बजे प्रस्थान कर, तीसरे दिन (रविवार को) इटारसी 09:10 बजे, पिपरिया 10:13 बजे, गाडरवारा 10:48 बजे, नरसिंहपुर 11:18 बजे, जबलपुर 12:50 बजे, कटनी 14:15 बजे, मैहर 15:15 बजे, सतना 15:35 बजे होते हुए चौथे दिन (सोमवार को) 05:30 बजे धनबाद स्टेशन पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06078 धनबाद-ताम्बरम अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिनांक 11.07.2023 (मंगलवार) को धनबाद स्टेशन से 15:35 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सतना 03:05 बजे, मैहर 03:30 बजे, कटनी 04:30 बजे, जबलपुर 06:00 बजे, नरसिंहपुर 07:18 बजे, गाडरवारा 07:48 बजे, पिपरिया 08:18 बजे, इटारसी 10.00 बजे और तीसरे दिन (गुरुवार को) 22:00 बजे ताम्बरम स्टेशन पहुँचेगी।

इसे भी पढ़ें-  Katni ईद-मिलादुन्नबी: पैगम्बर साहब के जन्मदिवस पर निकला जुलूस अंजुमन स्कूल में बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक प्रोग्राम

इस गाड़ी में 20 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में चेन्नई एग्मोर, सुल्लूरपेटा, नेल्लोर, ओंगोल, तेनाली जंक्शन, गुंटूर जंक्शन, मिरियालगुड़ा, नालगोंडा, सिकंदराबाद, मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बसर, मुदखेड़, हुजूर साहिब नांदेड़, पूर्णा जंक्शन, हिंगोली, वाशिम, अकोला जंक्शन, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, देहरी ऑनसोन, गया, कोडरमा एवं एनएससी बोस जंक्शन गोमोह स्टेशनों पर रुकेगी।

इसे भी पढ़ें-  कार्यालय समय पर नहीं देते जानकारी नतीजतन देर से मिलता है वेतन