Latestमध्यप्रदेश

CL मध्यप्रदेश की महिला कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, अब इतने दिन की मिलेगी सीएल

लाडली बहना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सैलरी के बाद महिलाओं को शिवराज सिंह ने एक और तोहफा दिया है। ममध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार ने ढाई लाख महिला कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात दी है। महिला कर्मचारियों को अब 20 दिनों का आकस्मिक अवकाश(सीएल) मिलेगा। अब तक इन्हें 13 दिनों का आकस्मिक अवकाश की पात्रता थी।

इसे भी पढ़ें-  Jabalpur News : मकान खाली करवाने में हुई धक्का-मुक्की, एक शख्स की मौत, YMCA संगठन पर लगा आरोप

इस आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को आदेश जारी किए। यह आदेश सभी नगरीय निकाय, पंचायत, निगम- मंडल और आयोग में भी लागू होंगे। वहीं पुरूष कर्मचारियों को पहले की तरह 13 दिनों के आकस्मिक अवकाश की ही पात्रता होगी। संविदा कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

CL आकस्मिक अवकाश के नियमों में लगभग 59 वर्ष बाद बदलाव किया है। 11 दिसंबर 1964 को राज्य सरकार ने सभी कर्मचारियों के लिए आकस्मिक अवकाश के नियम बनाए थे। इसके तहत सभी कर्मचारी वर्ष भर में 13 आकस्मिक अवकाश ले सकते थे, लेकिन अब किए गए बदलाव के बाद पुरूष कर्मचारियों को 13 और महिलाओं को 20 आकस्मिक अवकाश की पात्रता होगी।

इसे भी पढ़ें-  Gold Hallmarking Update: अब देश के 56 नए जिलोंं में गोल्ड हॉलमार्किंग अनिवार्य, मंत्रालय ने जारी किया Notifiaction

सीएम श‍िवराज ने की थी घोषणा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर घोषणा की थी कि अब महिलाओं का सात दिनों का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा।