FEATUREDLatestअंतराष्ट्रीय

Gurpatwant Singh Pannu आतंकवादी सिख फॉर जस्टिस के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत का दावा

Gurpatwant Singh Pannu एक बड़ी खबर तेजी से फैल रही है। खालिस्तानी आतंकवादी सिख फॉर जस्टिस के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में एक सड़क दुर्घटना में मौत का समाचार है। अभी हालांकि ‘ खबर पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है लेकिन ट्विटर पर उनकी मौत की खबर तेजी से ट्रेंड कर रही है। हालांकि जनता से रिश्ता इसकी कोई पुष्टि नहीं करता है। एक के बाद एक खालिस्तानी आतंकियों की मौत के बाद से पन्नू सहित खालिस्तानी समर्थकों में भय का माहौल बना हुआ था।

इसे भी पढ़ें-  जिला जेल में पुस्तकालय की स्थापना हेतु कक्ष का औचक निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर
पाकिस्तान में परमजीत सिंह पंजवड़ की हत्या, फिर लंदन में अवतार सिंह खांडा की मौत, और कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद पन्नू को खतरा था कि अब उसका भी नंबर आने वाला है। विदेश में बैठा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर पंजाब को सुलगाने की कोशिश करता रहा है। 29 अप्रैल 2022 को उसी ने ‘खालिस्तान स्थापना दिवस’ मनाने का ऐलान किया था। इसके विरोध में पटियाला में एक संगठन ने खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च निकाला था।
प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के कुख्यात खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक अमेरिका के हाईवे 101 पर पन्नू का एक्सीडेंट हुआ। हालांकि, यह जानकारी सूत्रों से मिली है, जिसकी किसी तरफ से औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं सोशल मीडिया पर ये भी दावा किया जा रहा है कि पन्नू की मौत की खबर अफवाह है। वह जल्द सामने आएगा। पन्नू पिछले कुछ समय से अंडरग्राउंड था। लोकेशन ट्रेस न हो, इसके लिए उसने मोबाइल भी स्विच ऑफ कर रखा था। पाकिस्तान में परमजीत सिंह पंजवड़ और कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और UK में अवतार सिंह खांडा की मौत के बाद पन्नू को डर था कि उसकी भी हत्या हो सकती है।पन्नू मूल रूप से अमृतसर के खानकोट गांव का रहने वाला था।​ जिसके बाद वह विदेश चला गया।

इसे भी पढ़ें-  कार्यालय समय पर नहीं देते जानकारी नतीजतन देर से मिलता है वेतन