चलती ट्रेन से लापता कटनी की बेटी अर्चना तिवारी का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने मीडिया से की फेक व अपुष्ट न्यूज न चलाने की अपील
चलती ट्रेन से लापता कटनी की बेटी अर्चना तिवारी का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने मीडिया से की फेक व अपुष्ट न्यूज न चलाने की अपी
कटनी(YASHBHARAT.COM)। इंदौर से कटनी के बीच चलती ट्रेन से रहस्यमय तरीके से लापता हुई कटनी की बेटी अर्चना तिवारी अभी भी लापता है तथा उसके संबंध कोई ठोस सुराग पुलिस के पास अब तक नहीं हैं। उधर परिजन अर्चना के संबंध में चलाई जा रही फेक न्यूज से खासा परेशान हैं तथा उन्होंने मीडिया से भी अपील की है कि वो किसी भी फेक न्यूज को ज्यादा गंभीरता से न ले तथा अर्चना के संबंध में किसी भी बात की पुष्टि करने के बाद ही न्यूज प्रसारित करें। अर्चना के ममेरे भाई पत्रकार अभिषेक शुक्ला ने बताया कि उनका परेशान वैसे भी अर्चना के लापता होने के बाद से उसकी तलाश में परेशान है, ऐसे में अर्चना के संबंध में प्रसारित होने वाली फेक न्यूज से वो ज्यादा विचलित व परेशान हो जाते हैं। इसलिए मीडिया से अपील है कि वो किसी भी बात की पुष्टि करने के बाद ही न्यूज प्रसारित करें। बहरहाल बीती 7 अगस्त से लापता अर्चना तिवारी के संबंध में अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें सीसीटीवी फुटेज व काल डिटेल के आधार पर अर्चना के संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ करते हुए उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। गौरतलब है कि अर्चना तिवारी बीती 7 अगस्त को गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस से रक्षाबंधन पर्व मनाने इंदौर से कटनी के लिए रवाना हुई लेकिन ट्रेन के कटनी पहुंचने पर वह कटनी में नहीं उतरी। बाद में उसकी सीट पर रखा बैग लावारिस हालत में उमरिया स्टेशन पर मिला। इस प्रकार चलती ट्रेन से लापता होने के बाद परिजनों की सूचना पर पुलिस की टीम अलग-अलग लोकेशन में सर्चिग कर रही है। अर्चना का पूरा परिवार परेशान है। अर्चना तिवारी के परिजन बुधवार को राजधानी भोपाल भी पहुंचे, परिवार ने जीआरपी थाने में पुलिस से मुलाकात कर अब तक के अपडेट की जानकारी ली। परिवार का कहना है कि अर्चना के साथ कोई हादसा हुआ है, अर्चना किसी के साथ कहीं नहीं जा सकती, 7 दिनों से ज्यादा वक्त हो चुका है, अर्चना को गुमशुदा हुएए अब चिंता हो रही है।

