April 2023 से नहीं दौड़ेंगे 15 साल पुराने वाहन- स्क्रैप करने पर बकाया टैक्स जमा करने पर छूट
April 2023 से नहीं दौड़ेंगे 15 साल पुराने वाहन- स्क्रैप करने पर बकाया टैक्स जमा करने पर छूट । प्रदेश सरकार ने बजट में 15 साल से अधिक पुराने परिवहन वाहनों को बंद करने की घोषणा की है।
प्रदेश में स्क्रैप पालिसी लागू की जा चुकी है। अक्टूबर 2022 से 15 साल से अधिक पुराने सरकारी वाहनों के संचालन पर रोक गई है। जबकि दूसरे पुराने वाहनों की संख्या भी अधिक है। सरकार ने पुराने वाहनों को हटाने के लिए योजनाएं लागू की हैं।
यह वाहन एक अप्रैल से बंद हो जाएंगे। प्रदेश में सात लाख 66 हजार 42 परिवहन यान (माल वाहक व यात्री) हैं, जिनकी उम्र 15 साल से ऊपर हो चुकी है। ये वाहन एक अप्रैल से बंद हो जाएंगे। वहीं दूसरी ओर सरकार ने पुराने वाहनों को बंद करने के लिए छूट की योजना भी चलाई है। इस योजना के तहत ऐसे परिवहन वाहन जिनकी उम्र 15 साल से अधिक है। उन्हें स्क्रैप करने पर बकाया टैक्स जमा करने पर छूट दी जा रही है।
प्रदेश में स्क्रैप पालिसी लागू की जा चुकी है। अक्टूबर 2022 से 15 साल से अधिक पुराने सरकारी वाहनों के संचालन पर रोक गई है। जबकि दूसरे पुराने वाहनों की संख्या भी अधिक है।
सरकार ने पुराने वाहनों को हटाने के लिए योजनाएं लागू की हैं। क्योंकि पुराने वाहनों से प्रदूषण अधिक फैलता है। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों की रुचि बढ़े, उसके लिए ई-वाहन पर रोड टैक्स चार फीसद ही रखा गया है। पहले आओ पहले पाओ की योजना के तहत रोड टैक्स में छूट दी जा रही है, जिसमें चार पहिया वाहनों की छूट बची हुई है।
इंदौर व भोपाल में सेंटर को भी स्वीकृति
-परिवहन विभाग ने इंदौर व भोपाल में स्क्रैप सेंटर खोलने की मंजूरी दे दी है। यहां पर जल्द स्क्रैप सेंटर खोले जा सकते हैं। ग्वालियर व जबलपुर के लिए सेंटर खोलने की कवायद चल रही है। छोटे जिलों में संग्रहण केंद्र भी बनाए जाएंगे, जहां वाहन संग्रहण कर स्क्रैप किया जाएगा।
प्रदेश में इतने वाहन 15 साल पुराने, जिन्हें होना है स्क्रैप