Site icon Yashbharat.com

कटनी युवा कांग्रेस में सोशल मीडिया समन्वयकों की नियुक्ति

100064477628129

कटनी। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस की डिजिटल पहुंच को मजबूत करने के उद्देश्य से संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राष्ट्रीय सोशल मीडिया समन्वयक मनु जैन ने प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह एवं प्रदेश सोशल मीडिया समन्वयक देवेंद्र बैरागी के मार्गदर्शन में कटनी जिले के लिए सोशल मीडिया समन्वयकों की घोषणा की है।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु अंशु मिश्रा एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत सिन्हा की अनुशंसा पर कटनी जिले से युवा कांग्रेस के सक्रिय सदस्य शुभम पटेल और राहुल गुप्ता को सोशल मीडिया जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है।

पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नव-नियुक्त समन्वयकों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Exit mobile version