katni

माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 25 अप्रैल अंतिम तिथि

कटनी (20 अप्रैल):माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 25 अप्रैल अंतिम तिथि।  माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, कटनी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक छात्राएं 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकती हैं।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार कक्षा 7वीं, 8वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं में कुल 39 रिक्त सीटों पर प्रवेश किया जाएगा, जो प्रवेश परीक्षा के आधार पर मेरिट सूची से भरे जाएंगे।

‘नो बिंदी-नो तिलक’ नीति पर हंगामा, लेंसकार्ट ने दी सफाई-सभी धार्मिक प्रतीकों का स्वागत

माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 25 अप्रैल अंतिम तिथि

सीटों का विवरण

  • कक्षा 7वीं: 4 सीटें
  • कक्षा 8वीं: 2 सीटें
  • कक्षा 10वीं: 9 सीटें
  • कक्षा 11वीं और 12वीं: 12-12 सीटें

योग्यता और शर्तें

  • पिछली कक्षा में कम से कम 60% अंक अनिवार्य
  • कक्षा 11वीं-12वीं के लिए CBSE बोर्ड उत्तीर्ण होना आवश्यक
  • आयु सीमा 13 से 17 वर्ष (दिव्यांग छात्रों को 2 वर्ष की छूट)

आरक्षण व्यवस्था

  • 80% सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित
  • 5% सीटें PVTG वर्ग के लिए
  • 5% सीटें घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ समुदाय के लिए
  • 10% सीटें अनाथ, विधवा, दिव्यांग, कोविड प्रभावित और भूमि दाताओं की संतानों के लिए आरक्षित

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक छात्राएं 25 अप्रैल तक विद्यालय की ईमेल आईडी ggshtwd@gmail.com पर आवेदन भेज सकती हैं या सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक स्वयं विद्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं।प्रवेश परीक्षा 25 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम