Site icon Yashbharat.com

Anti-Cold Drug Ban: 4 साल से छोटे बच्चों को न दे यह दवाएं, FDC पर रोक

cold

Anti-Cold Drug Ban: 4 साल से छोटे बच्चों को न दे यह दवाएं, FDC पर रोक लगा दी है। भारत के दवा नियामक ने चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए एंटी-कोल्ड ड्रग कॉम्बिनेशन (सर्दी से बचाव वाली सम्मिश्रण दवाओं) के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही आदेश दिया है कि दवाओं की लेबलिंग इसी के अनुसार की जाए। निर्धारित दवा संयोजन में क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलफ्राइन शामिल हैं। इसका इस्तेमाल अक्सर सामान्य सर्दी के लक्षणों के इलाज के लिए सिरप या गोलियों में किया जाता है। यह प्रतिबंध का फैसला दुनियाभर में 141 बच्चों की मौत के मद्देनजर लिया गया है।

 

एंटी-कोल्ड ड्रग कॉम्बिनेशन जिसे फिक्स्ड-ड्रग कॉम्बिनेशन (एफडीसी) भी कहा जाता है, इस पर नियामक का आदेश 18 दिसंबर को जारी किया गया और बुधवार को इसे सार्वजनिक किया गया। भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने कहा कि दवा निर्माताओं को अपने उत्पादों पर चेतावनी के साथ लेबल लगाने की जरूरत है कि एफडीसी का इस्तेमाल चार साल से कम उम्र के बच्चों में नहीं किया जाना चाहिए। नियामक ने कहा कि बच्चों में एंटी-कोल्ड ड्रग कॉम्बिनेशन को लेकर शिकायतें मिल रही है। इसलिए हमने यह फैसला किया है।

Exit mobile version