Site icon Yashbharat.com

डोनेशन दिलाने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, एक और आरोपी गिरफ्तार

IMG 20260405 WA0071

 

डोनेशन दिलाने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, एक और आरोपी गिरफ्तार

कटनी।धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देशों के तहत बिलहरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए के लेनदेन से जुड़े मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चिसीया के मार्गदर्शन में थाना कुठला प्रभारी राजेंद्र मिश्रा एवं चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पांडे की टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार रोशन नगर निवासी राजेंद्र विश्वकर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि आर्यवत शिक्षा समिति को डोनेशन दिलाने के नाम पर जीशान नामक व्यक्ति ने संस्था का एक्सिस बैंक खाता प्राप्त कर करीब 4.26 करोड़ रुपए का संदिग्ध लेनदेन कर धोखाधड़ी की।

मामले की विवेचना के दौरान खाते की व्यवस्था कराने वाले आरोपी चार्ल्स रॉड्रिक्स (46) निवासी रोशन नगर थाना एनकेजे को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी सुयश पांडे, सहायक उपनिरीक्षक दामोदर राव, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र यादव, भरत विश्वकर्मा, आरक्षक लव उपाध्याय एवं संदीप भलावी की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version