Site icon Yashbharat.com

संयुक्त मोर्चा संघ का वार्षिक कैलेंडर विमोचन का कार्यक्रम 13जनवरी को

IMG 20241221 WA0028

कटनी /अधिकारी–कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ का सांगठनात्मक कैलेंडर विमोचन का भव्य कार्यक्रम आगामी 13 जनवरी सोमवार को दोपहर 01 बजे से कलेक्टर कार्यालय के नवीन सभा कक्ष में आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है. गत दिवस स्थानीय सिविल लाइन रेस्ट हॉउस में सम्पन्न हुईं बैठक की जानकारी को सार्वजानिक करते हुए, प्रवक्ता कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत ने बताया कि, संगठन द्वारा लंबे समय से हर वर्ष जनवरी में जिला प्रशासन के अधिकारीयों और कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में,लगातार विगत14 वर्षों से विभिन्न जानकारीयों से लबालब अपना संगठनात्मक कैलेंडर जारी करता आ रहा है, ठीक उसी कड़ीऔर परम्परा को आगे बढ़ाते हुए, मोर्चा संस्थापक पं. सरमन तिवारी, सचिव हरप्रीत ग्रोवर उर्फ़ लक्की, जिलाध्यक्ष आर. के बत्रा सहित दर्जनों संगठनों के जबाबदेय पदाधिकारियों द्वारा,इस वर्ष भी मान्यता और गैर मान्यता प्राप्त लगभग 52 संगठनों के महत्वपूर्ण पदाधिकारीयों की भागीदारी सुनिश्चित कराते हुए, कलेक्ट्रेट कटनी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है .

 

बताया गया है, कि इस दिन अधिकारीयों के समक्ष संगठन का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के साथ साथ नव वर्ष मिलन कार्यक्रम का आयोजन भी होगा साथ ही कर्मचारी जगत की ज्वलंत समस्यायों पर भी गहन विचार विमर्श कर आगे की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाना प्रस्तावित है .संयुक्त मोर्चा संघ से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बनकर उसे सफल बनाने का अनुरोध करने वालों में पं.सरमन तिवारी, आर.के.बत्रा, हरप्रीत सिंह ग्रोवर, कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत, सुनील मिश्रा, धर्मेन्द्र धरण त्रिपाठी, अखिलेश कुमार मेहरा, सोहन लाल चौधरी, के. एल. श्रीवास्तव,अनुज दाहिया,शिवकुमार सोलंकी, एस.एन. शुक्ला, के.के.गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, संजय मिश्रा,पूर्नेश उइके,अजय गौतम, अवधेश दाहिया, हरीश सक्सेना,रामाधार गौतम,नीलेश पौराणिक,मनोज बर्मन, धर्मवीर कुमार, ए.के.यादव,प्रमोद कुमार, बलराम दाहिया, दादूराम पटेल,कुलदीप विश्वकर्मा, ठाकुर राजेश सिंह,राजेश कुमार,राकेश जासूजा,अरुण कुमार, अजय परौहा,गणेश विचपुरिया, शैलेन्द्र बघेल,श्रीमती मायागुप्ता,मनीषा कम्बले, कविता जैन, रश्मि विस्वकर्मा, मोहना जरगर सोनी, अजय नामदेव,प्रमोद श्रीवास्तव,पुष्पेंद्र द्विवेदी,अजय कुमार वाचपेई सहित अनेकों अनेक अधिकारी कर्मचारी नेतृत्व शामिल हैं.

Exit mobile version