भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्षों एवं जिला महामंत्रियों की घोषणा की गई है। संगठन द्वारा जारी सूची में विभिन्न जिलों के लिए पदाधिकारियों के नाम शामिल किए गए हैं।
इस घोषणा के साथ ही युवा मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने की दिशा में कदम उठाया गया है। घोषित पदाधिकारियों से संगठन की गतिविधियों को गति देने और युवाओं के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने की अपेक्षा की जा रही है।

