Site icon Yashbharat.com

आज रात तक निगम, मंडल, प्राधिकरण में भी नियुक्तियों की घोषणा संभव

14201 scaled

blue breaking news tv background

भोपाल। भाजपा के कार्यकर्ताओं का इंतजार खत्म होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक लंबे समय से निगम-मंडलों की सूची का कार्यकर्ता इंतजार कर रहे थे जो आज शाम और रात तक जारी होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इसकी शुरुआत अनुसूचित जन जाति आयोग तथा अनुसूचित जाति आयोग में अध्यक्ष सदस्यों की नियुक्तियों से हो गई।

पिछले कई महीनों से भाजपा कार्यकर्ताओं को निगम-मंडल की सूची का इंतजार था। अलग-अलग नेताओं ने खूब टांग अड़ाई। कभी किसी नाम पर सहमति नहीं बनी तो कभी किसी नेता ने कहा इस नाम को शामिल नहीं करना है।

भोपाल से लेकर दिल्ली तक कई बार सूची का आदान प्रदान हुआ। उसके बाद भी सहमति नहीं बनी। उसके बाद भोपाल में संघ,संगठन और सरकार के प्रतिनिधियों की तीन दौर में गुप्त बैठकें हुईं। उसके बाद भी छुटपुट रुकावटें आईं लेकिन प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सीएम मोहन यादव ने अब नाम तय कर लिए हैं। और दिल्ली से भी सूची पर अंतिम मुहर लग चुकी है। कुछ नाम ऐसे भी शामिल हैं जो चौंकाने वाले हैं। बांकी कुछ नाम सभी के सामने हैं जिनसे लोगों की रोजाना मुलाकात होती है। बस औपचारिक घोषणा का इंतजार है।

Exit mobile version