Site icon Yashbharat.com

Anmol Vishnoi: अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित, अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार; स्नैपचैट चैट से लॉरेंस बिश्नोई की सीधी संलिप्तता

22 10 2024 baba siddiqe 23820123 1

Anmol Vishnoi: अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित, अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार; स्नैपचैट चैट से लॉरेंस बिश्नोई की सीधी संलिप्तता। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शिकंजा कसा है. एजेंसी ने लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है।

अग्निवीर भर्ती: मध्य प्रदेश के 10 जिलों के अभ्यर्थियों की सागर में शारीरिक परीक्षा

Anmol Vishnoi: अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित, अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार; स्नैपचैट चैट से लॉरेंस बिश्नोई की सीधी संलिप्तता

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच को पहली बार पता चला है कि शूटर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के सीधे संपर्क में थे। अधिकारियों को यकीन हो गया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे बिश्नोई गिरोह का हाथ है, हालांकि हत्या का कारण पता नहीं चला ।

डिजिटल सबूत

प्रारंभिक जांच से पता चलता है संभव है कि अभिनेता सलमान खान के साथ करीबी संबंध होने के कारण सिद्दीकी की हत्या की गई। डिजिटल साक्ष्यों से पता चला है कि अनमोल बिश्नोई एक शूटर और एक साजिशकर्ता प्रवीण लोनकर के संपर्क में था। संकेत है कि अनमोल कनाडा और अमेरिका से आरोपितों के संपर्क में था।

अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार

  • फोरेंसिक रिपोर्ट भी मिल गई है। स्नैपचैट चैट से लॉरेंस बिश्नोई की सीधी संलिप्तता के स्पष्ट साक्ष्य मिले हैं, क्योंकि जांच में उनके भाई अनमोल बिश्नोई का नाम सामने आया है।
  • क्राइम ब्रांच ने मामले में अब तक 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो शूटर और हथियार सप्लायर भी शामिल हैं।
  • तीसरा शूटर शिवकुमार गौतम फरार है। अधिकारियों ने कहा है कि शूटरों ने कर्जत इलाके में स्थित पलसाद्री गांव में शूटिंग का अभ्यास भी किया था। Anmol Vishnoi: अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित, अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार; स्नैपचैट चैट से लॉरेंस बिश्नोई की सीधी संलिप्तता।
Exit mobile version