Site icon YASHBHARAT.COM

अंकिता भंडारी केस: पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौर का गुजरात में होगा नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, बोले- ‘बेटी जैसी थी अंकिता, CBI का पूरा सहयोग करूंगा’

अंकिता भंडारी केस: पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौर का गुजरात में होगा नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, बोले- 'बेटी जैसी थी अंकिता, CBI का पूरा सहयोग करूंगा'

अंकिता भंडारी केस: पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौर का गुजरात में होगा नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, बोले- 'बेटी जैसी थी अंकिता, CBI का पूरा सहयोग करूंगा'

अंकिता भंडारी केस: पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौर का गुजरात में होगा नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, बोले- ‘बेटी जैसी थी अंकिता, CBI का पूरा सहयोग करूंगा’

नई दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ (VIP) की भूमिका को लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जांच तेज हो गई है। इसी सिलसिले में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर का गुजरात के गांधीनगर में पॉलीग्राफ और नार्को-एनालिसिस टेस्ट होने जा रहा है। सीबीआई से नोटिस मिलने के बाद राठौर सोमवार को गुजरात के लिए रवाना हो गए।

अंकिता को “देर लेकिन दुरुस्त” मिला इंसाफ, पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपी दोषी करार, सजा पर फैसला बाकी

मंगलवार को मेडिकल के बाद शुरू होगी टेस्ट की प्रक्रिया

रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए सुरेश राठौर ने कहा कि वह जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करेंगे और अपना पक्ष रखने के लिए तैयार हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “अंकिता भंडारी मेरी बेटी जैसी थी। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मुझे इस मामले में सच बोलने की शक्ति दें।” जानकारी के अनुसार, राठौर मंगलवार को गांधीनगर स्थित सीबीआई दफ्तर पहुंचेंगे, जहां पहले उनका मेडिकल परीक्षण होगा और उसके बाद नार्को-एनालिसिस टेस्ट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

वायरल ऑडियो क्लिप्स से गहराया था विवाद

गौरतलब है कि इस मामले में नया मोड़ तब आया था, जब अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने कुछ ऑडियो क्लिप्स जारी किए थे। सनावर का दावा है कि इन क्लिप्स में उनकी और सुरेश राठौर की बातचीत रिकॉर्ड है, जो हत्याकांड में किसी शक्तिशाली व्यक्ति (VIP) की भूमिका की ओर इशारा करती है। इन ऑडियो क्लिप्स को लेकर हुए भारी हंगामे और अंकिता के माता-पिता की मांग के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। सीबीआई ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर राठौर और सनावर दोनों को नोटिस जारी किया था। उर्मिला सनावर का नार्को टेस्ट भी गांधीनगर में ही होना है, हालांकि उसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है।

क्या है पूरा मामला और कानूनी पहलू?

Exit mobile version