Wednesday, April 29, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

बजरंग दल कार्यकर्ता की पिटाई पर नाराज़गी-नरसिंहपुर में तनाव बढ़ा, पुलिस जांच में जुटी

बजरंग दल कार्यकर्ता की पिटाई पर नाराज़गी—नरसिंहपुर में तनाव बढ़ा, पुलिस जांच में जुटी। नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत बचई गांव में संचालित महाकौशल शुगर मिल में मंगलवार को हुए विवाद का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

बजरंग दल कार्यकर्ता की पिटाई पर नाराज़गी-नरसिंहपुर में तनाव बढ़ा, पुलिस जांच में जुटी

इस वायरल वीडियो में मिल के कर्मचारियों द्वारा बजरंग दल के एक कार्यकर्ता जयदीप दुबे की जमकर पिटाई करते हुए साफ देखा जा सकता है, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विवाद गन्ने की तुलाई में कथित अनियमितताओं को लेकर शुरू हुआ।

बजरंग दल के कार्यकर्ता जयदीप दुबे को सूचना मिली थी कि मिल के तौल कांटे पर गन्ने की कम तुलाई की जा रही है। इस पर वे मौके पर पहुंचे और विरोध करते हुए तुलाई रुकवा दी। इसी दौरान मिल के कर्मचारियों और जयदीप दुबे के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिसने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। वायरल वीडियो के दृश्यों में स्पष्ट दिख रहा है कि कर्मचारियों ने शुगर मिल संचालक की मौजूदगी में ही जयदीप दुबे पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट व खींचतान की गई।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि