Andhra Loksabha Result Live: ओडिशा में घमासान, आंध्र में टीडीपी 89 सीट से, ओडिशा में बीजद 32 सीट पर आगे, जानें BJP+ का इन राज्यों में क्या हाल
Andhra Loksabha Result Live: ओडिशा में घमासान, आंध्र में टीडीपी 89 सीट से, ओडिशा में बीजद 32 सीट पर आगे, जानें BJP+ का इन राज्यों में क्या हाल
Andhra Loksabha Result Live: ओडिशा में घमासान, आंध्र में टीडीपी 89 सीट से, ओडिशा में बीजद 32 सीट पर आगे, जानें BJP+ का इन राज्यों में क्या हाल है। ओडिशा में भाजपा को विधानसभा सीटों में भी फायदा मिलता दिख रहा है। अगर एग्जिट पोल के अनुमान नतीजों में बदल जाते हैं तो शायद ओडिशा से नवीन पटनायक सरकार और आंध्र से जगन सरकार की विदाई हो सकती है।
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज आने वाले हैं। इसके साथ ही ओडिशा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आएंगे। इन दोनों राज्यों से भाजपा और एनडीए के लिए अच्छी खबर आ सकती है। सभी प्रमुख एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त दिखाई गई है। ओडिशा में भाजपा को विधानसभा सीटों में भी फायदा मिलता दिख रहा है। अगर एग्जिट पोल के अनुमान नतीजों में बदल जाते हैं तो शायद ओडिशा से नवीन पटनायक सरकार की विदाई भी हो सकती है। जबकि आंध्र प्रदेश में भी सत्ता बदलने का अनुमान है। यहां जगन मोहन रेड्डी को झटका लग सकता है।
देशभर की लोकसभा सीटों के साथ-साथ आंध्र प्रदेश और ओडिशा की विधानसभा सीटों पर भी वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में आंध्र प्रदेश में फिलहाल टीडीपी 89 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं वाईएसआरसीपी सात सीटों पर आगे है। जबकि अन्य दलों का खाता भी नहीं खुल पाया है। इसके अलावा, ओडिशा में भाजपा 45 सीटों से आगे चल रही है। वहीं बीजद के खाते में 32 सीटें है। जबकि कांग्रेस और अन्य का भी खाता खुल गया है। कांग्रेस 9 सीटों पर आगे है, जबकि अन्य के खाते में दो सीटें गई हैं।
ओडिशा में घमासान
2024 के ओडिशा विधानसभा चुनावों में बीजद की तरफ से नवीन पटनायक एक बार चुनावी मैदान में हैं तो दूसरी तरफ भाजपा ने बिना किसी क्षेत्रीय चेहरे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के भरोसे यह चुनाव लड़ा। ओडिशा विधानसभा की 147 सीट और लोकसभा की 21 सीटों के लिए 13 मई से 1 जून तक चार चरणों में मतदान हुआ और नतीजे आज आएंगे।
ओडिशा में भाजपा को लोकसभा और विधानसभा दोनों में ही बड़ा फायदा होता दिख रहा है। लोकसभा चुनाव में इंडिया टूडे एक्सिस एग्जिट पोल का अनुमान है कि भाजपा को विधानसभा चुनाव में 62-80 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजद को भी 62-80 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस के खाते में पांच से आठ सीटें जाने की संभावना है। बता दें कि ओडिशा विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 74 सीटों का है।