तिरुपति बालाजी पहुंचे अनंत अंबानी ने कराया मुंडन, मंदिर को देंगे 27.5 करोड़ की 25 इलेक्ट्रिक बसें

तिरुपति बालाजी पहुंचे अनंत अंबानी ने कराया मुंडन, मंदिर को देंगे 27.5 करोड़ की 25 इलेक्ट्रिक बसें

तिरुपति बालाजी पहुंचे अनंत अंबानी ने कराया मुंडन, मंदिर को देंगे 27.5 करोड़ की 25 इलेक्ट्रिक बसें

तिरुपति। रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी रविवार को आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी (तिरुपति बालाजी) मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। अपनी इस धार्मिक यात्रा के दौरान अनंत अंबानी ने न सिर्फ मंदिर की सदियों पुरानी परंपरा निभाते हुए मुंडन कराया, बल्कि मंदिर प्रशासन को एक बड़ा दान देने का भी ऐलान किया।

श्रद्धा और समर्पण: पहचान बन चुके लंबे बालों का किया दान

तिरुमला मंदिर में बाल दान (मुंडन) करने की परंपरा बेहद प्राचीन है, जिसे अहंकार के त्याग, अटूट श्रद्धा और पूर्ण समर्पण का प्रतीक माना जाता है। अनंत अंबानी के लंबे बाल पिछले काफी समय से उनकी खास पहचान बन चुके थे, ऐसे में श्रद्धा के वशीभूत होकर उनके द्वारा कराए गए मुंडन की तस्वीरें और यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गई है।

उन्होंने सुबह होने वाली पावन ‘सुप्रभात सेवा’ में हिस्सा लिया और भगवान का आशीर्वाद लिया।

रिलायंस देगी 25 इलेक्ट्रिक बसें, ड्राइवरों की सैलरी का खर्च भी उठाएगी कंपनी

दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद अनंत अंबानी ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के लिए एक बड़े सेवा कार्य की घोषणा की:

वैदिक विद्वानों ने दिया आशीर्वाद, मिला ‘तीर्थ प्रसाद’

मंदिर में दर्शन के उपरांत रंगनायकुला मंडपम में वैदिक विद्वानों और पुजारियों ने अनंत अंबानी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आशीर्वाद दिया। मंदिर प्रशासन (TTD) की ओर से उन्हें पारंपरिक रेशमी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और भगवान श्रीवारी का पवित्र ‘तीर्थ प्रसाद’ भेंट किया गया।

आस्था का पुराना नाता: अनंत अंबानी अक्सर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करते रहते हैं। भगवान श्रीकृष्ण और श्रीनाथजी के प्रति उनकी गहरी आस्था सर्वविदित है। पिछले वर्ष अपनी शादी के पवित्र बंधन में बंधने से पहले उन्होंने द्वारका तक की कठिन पदयात्रा भी की थी। इसके अलावा, वन्यजीव और पशु संरक्षण के लिए उनका ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वंतारा’ भी उनकी सेवा भावना को दर्शाता है।

Exit mobile version