Site icon Yashbharat.com

उत्कृष्ट ग्रामीण बैंक में टीम लीडर के पद पर पदस्थ कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

IMG 20261017 WA0074

उत्कृष्ट ग्रामीण बैंक में टीम लीडर के पद पर पदस्थ कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंक

कटनी। एनकेजे थाना अंतर्गत दुर्गा चौक खिरहनी में संचालित कनक पैलेस में कमरा नंबर- 7 में रहने वाले सागर जिले के शास्त्री वार्ड निवासी अनिल पिता रमेश पटेल 36 वर्ष का शव कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया सूचना एनकेजे पुलिस को मिलने के बाद मृतक के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल के पीएम हाउस लाया गया और परिजनों को सूचित किया गया मृतक के परिजनों द्वारा अनिल की हत्या किए जाने की आशंका जताई है अनिल के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर तार के निशान मिले हैं परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात ही अनिल से उनके मोबाइल पर बात हुई थी अनिल पटेल ग्रामीण उत्कृष्ट बैंक जो कि माई नदी के पास संचालित है इस बैंक में टीम लीडर के पद पर पदस्थ थे और कनक पैलेस दुर्गा चौक में किराए से रहते थे परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अनिल अपने सीनियर्स से मानसिक रूप से प्रताड़ित थे फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है मौत के असल कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Exit mobile version