Site icon YASHBHARAT.COM

सतना में युवक के अपहरण और फिरौती की वारदात, पकड़ा गया एक आरोपी पुलिस आरक्षक निकला

सतना में युवक के अपहरण और फिरौती की वारदात, पकड़ा गया एक आरोपी पुलिस आरक्षक निकला

सतना में युवक के अपहरण और फिरौती की वारदात, पकड़ा गया एक आरोपी पुलिस आरक्षक निकला

सतना में युवक के अपहरण और फिरौती की वारदात, पकड़ा गया एक आरोपी पुलिस आरक्षक निकला

सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में अपहरण और फिरौती मांगने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि देर रात घर लौट रहे एक युवक को घेरकर चाकू मारा गया, जबरन बाइक पर बैठाकर बंधक बनाया गया और 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से मौके पर पकड़े गए एक आरोपी के पुलिस आरक्षक होने की बात सामने आने से महकमे में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, टिकुरिया माधवगढ़ निवासी ऋषभ सिंह (38), जो टोयोटा एजेंसी में सुपरवाइजर हैं, बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात बालू का ट्रक खाली कराने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब दो बजे डी पॉल स्कूल, माधवगढ़ के पास चार लोगों ने उन्हें रोक लिया।

आरोप है कि विरोध करने पर ऋषभ के पैर में चाकू मारा गया और उन्हें जबरन बाइक पर बैठाकर सतरी स्थित एक बगीचे में ले जाया गया। वहां बंधक बनाकर परिजनों को फोन किया गया और छोड़ने के बदले 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई।

घटना के बाद घायल ऋषभ को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डायल-112 को भी सूचना दी गई।

एक आरोपी पकड़ा गया, तीन फरार

आरोपी की पहचान: फिरौती की सूचना मिलते ही परिजन बताए गए स्थान पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी कर एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान विवेक सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस आरक्षक होने का दावा: परिजनों के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। उसके पास से चाकू, बाइक और पुलिस का पहचान पत्र मिलने की बात कही जा रही है, जिस पर पद आरक्षक और इकाई सतना दर्ज है। बताया जा रहा है कि वह एसपी के स्पेशल दस्ते ‘सुपर-30’ में पदस्थ है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

एएसपी ग्रामीण प्रेमलाल कुर्वे ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि जांच के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पुलिस फरार तीन आरोपियों की तलाश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विवेचना में जुटी है।

Exit mobile version