Site icon Yashbharat.com

An‍na Ut‍sav in Madhya Pradesh: मध्‍य प्रदेश में जुलाई में होगा अन्न उत्सव, हर गरीब को दिया जाएगा मुफ्त राशन

images 14

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में जुलाई में अन्न उत्सव मनाया जाएगा। इसमें हर गरीब को मुफ्त राशन दिया जाएगा । सहकारिता और लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा है कि अन्न उत्सव में हर गरीब को मुफ्त राशन सामग्री दी जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए जुलाई माह में पात्र परिवारों को अन्न उत्सव में आमंत्रित कर मुफ्त राशन देने की तैयारी सुनिश्चित की जाए।

मालूम हो, कोरोना महामारी के चलते लाखों परिवारों को स्व-सत्यापित प्रमाण-पत्र के आधार पर मुफ्त राशन दिया जा रहा है। महामारी में पांच माह का राशन निश्शुल्क दिया जा रहा है। 10 जुलाई को अन्न उत्सव आयोजित कर पात्र परिवारों को राशन किट वितरित की जाएगी। इससे करीब पांच करोड़ हितग्राही लाभान्वित होंगे। उत्सव के दौरान प्रदेश की लगभग 25 हजार राशन दुकानों से राशन वितरण किया जाएगा।

अन्न् उत्सव की समीक्षा के लिए मंत्रालय में आयोजित बैठक में सिंह और भदौरिया ने अधिकारियों को समय-सीमा में तैयारियों के संबंध में निर्देशित किया। मंत्री सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत एक करोड़ 12 लाख परिवारों के चार करोड़ 81 लाख सदस्यों को निश्शुल्क खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। इस दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर उपभोक्ताओं को राशन आकर्षक थैले में भरकर प्रदान किया जाएगा।

Exit mobile version