Site icon Yashbharat.com

Amrit Yojna:12 मीटर चौड़े बनेंगे फुटओवर ब्रिज, कटनी मुड़वारा सहित इन स्टेशनों का हुआ चयन

images 14

Amrit Yojna: 12 मीटर चौड़े बनेंगे फुटओवर ब्रिज, कटनी मुड़वारा सहित इन स्टेशनों का हुआ चयन। जबलपुर रेल मंडल में अमृत योजना के तहत 15 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जाना है, जिनमें कटनी, कटनी-मुड़वारा, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, पिपरिया, गाडरवारा, श्रीधाम, करेली, रीवा, सिहोरा, ब्योहारी, मैहर का चयन फुट ओवर ब्रिज की चौड़ाई बढ़ाने के लिए किया गया है।

ओवर ब्रिज अब 12 मीटर चौड़े

यात्रियों को सहज तरीके से ट्रेन में प्रवेश कराने के लिए रेलवे बोर्ड नवाचार कर रहा है। रेलवे स्टेशनों पर बनने वाले फुट ओवर ब्रिज अब 12 मीटर से कम चौड़े नहीं होंगे। इसकी शुरुआत जबलपुर रेल मंडल ने कर दी है और इसके लिए 13 स्टेशनों का चयन भी कर लिया गया है। अब तक फुट ओवर ब्रिज की चौड़ाई तीन और छह मीटर निर्धारित थी।

 

ब्रिज पर सीढ़ियों की जगह एस्केलेटर और रैंप भी बनाए जाएंगे

एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने में होने वाली परेशानी को देखते हुए इन ओवर ब्रिजों पर वेटिंग रूम, स्टाल तक की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।ब्रिज पर सीढ़ियों की जगह एस्केलेटर और रैंप भी बनाए जाएंगे। ओवर ब्रिज पर ट्रेन और उसके प्लेटफार्म की जानकारी देने वाले सूचना बोर्ड लगे होंगे।

 

बता दें कि जबलपुर रेल मंडल में अमृत योजना के तहत 15 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जाना है, जिनमें कटनी, कटनी-मुड़वारा, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, पिपरिया, गाडरवारा, श्रीधाम, करेली, रीवा, सिहोरा, ब्योहारी, मैहर का चयन फुट ओवर ब्रिज की चौड़ाई बढ़ाने के लिए किया गया है।

Exit mobile version