Latest

Amitabh Bachchan Health Update: अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन का रहस्यमयी पोस्ट, ‘पिलोरी’ शब्द देख फैंस हुए परेशान

Amitabh Bachchan Health Update: अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन का रहस्यमयी पोस्ट, ‘पिलोरी’ शब्द देख फैंस हुए परेशान। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने और फिर मंगलवार को डिस्चार्ज होने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Amitabh Bachchan Health Update: अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन का रहस्यमयी पोस्ट, ‘पिलोरी’ शब्द देख फैंस हुए परेशान

हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बिग बी को कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल ले जाया गया था, हालांकि उनके परिवार या टीम की तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इन तमाम कयासों और फैंस की चिंता के बीच, अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट साझा किया है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है।

आधी रात को किया रहस्यमयी पोस्ट

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं, जिससे फैंस को राहत है कि वे ठीक हैं। लेकिन 20 मई की रात लगभग 12 बजे बिग बी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) हैंडल पर एक अनोखा पोस्ट साझा किया। उन्होंने सिर्फ दो शब्द लिखे: ‘पिलोरी- बड़ुंबा।’

इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस ने इसके अलग-अलग मतलब निकालने शुरू कर दिए हैं। देखते ही देखते कमेंट सेक्शन में उनके स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे।

क्या ‘पिलोरी’ शब्द का उनकी बीमारी से है कनेक्शन?

इस पोस्ट को देखने के बाद कई यूजर्स ने दावा किया है कि बिग बी का यह ट्वीट उनकी सेहत से जुड़ा हुआ है। मेडिकल भाषा में हेलिकोबैक्टर पायलोरी (H. pylori) नाम का एक बैक्टीरियल संक्रमण होता है, जिसे आम बोलचाल में कई लोग ‘पायलोरी’ या ‘पिलोरी’ कह देते हैं।

  • यह एक पेट का संक्रमण है, जिसके कारण मरीज को पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द, एसिडिटी और अपच की समस्या होती है।

  • फैंस का मानना है कि बिग बी इसी पेट के संक्रमण (पिलोरी) से पीड़ित थे, जिसके कारण उन्हें अस्पताल जाना पड़ा था और अब ठीक होने के बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में ‘बड़ुंबा’ शब्द जोड़कर इसे पोस्ट किया है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि