Site icon Yashbharat.com

कार्यकर्ताओं के सम्मान में कमी नही आने दूंगा- अमित शुक्ला ,नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने ली कांग्रेस जनो की पहली बैठक

Picsart 25 08 30 21 17 56 699

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

कार्यकर्ताओं के सम्मान में कमी नही आने दूंगा- अमित शुक्ला ,नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने ली कांग्रेस जनो की पहली बैठ

कटनी- “कांग्रेस” सिर्फ राजनैतिक पार्टी नही बल्कि एक विचार धारा हैं।इस समय देश एक अलोकतांत्रिक व्यवस्था से जूझ रहा है ऐसे में कांग्रेस जनो को पूरी ऊर्जा और एकता के साथ धरातल पर आकर जन-जन की लड़ाई लड़नी होगी कुछ ऐसे विचारों के साथ जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित शुक्ला ने आस्था प्लाजा में स्थित कांग्रेस के नवीन कार्यालय में आयोजित कांग्रेस जनो की पहली बैठक में कही ।
इस अवसर पर ग्रामीण अध्यक्ष सौरव सिंह, प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, पूर्व शहर अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष रजनी वर्मा,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांश अंशु मिश्रा, शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, इंटक अध्यक्ष बीएम तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन, पूर्व पार्षद प्रशांत जायसवाल कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, पार्षद मौसूफ़ अहमद बिट्टू, डॉ नरेंद्र राय, जालिम यादव, कमलेश यादव, राम सिंह ,राजेश तिवारी, योगेश चौबे, गोलू गुप्ता ,चोखे भाईजान, दिग्विजय सिंह, संजू गुप्ता ,पूर्व पार्षद राजेश जाटव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम बत्रा, वरिष्ठ नेता भूपेश जायसवाल, एडवोकेट अजय निगम गुलाम जाफर ,आनंद पटेल, कमल पांडे, गुल्लू मिश्रा, बसंत द्विवेदी, गुड्डू द्विवेदी, मेवालाल पटेल, अजय गोटिया, तुलाराम गोटिया, अजय जैसवानी, माया चौधरी, पूर्व पार्षद मंजू निषाद, अभय खरे, रोहित द्विवेदी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनो की उपस्थिति रही। नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष की पहली बैठक में सभी ने खुलकर अपने विचार प्रकट व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय के बाद एक फिर कांग्रेस में ऊर्जा का संचार हुआ हैं। कांग्रेस जनो ने उम्मीद जताते हुए कहा की जल्द से जल्द संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति कर संगठन को मजबूती प्रदान की जावे। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित शुक्ला ने सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनो से सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा रखते हुए सभी कांग्रेस जनो का आभार जताते हुए कहा की मै आप सभी के मार्गदर्शन में सच्ची निष्ठा और कर्तव्य के साथ कांग्रेस को जिला स्तर पर मजबूत बनाने में तत्पर रहूँगा। मेरा वादा है कांग्रेस के वरिष्ट जनो से लेकर कनिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान में कभी कोई कमी नही आने दूंगा। सभी के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा। औऱ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो भी दिशा निर्देश मुझे प्राप्त होंगे वो आपके सभी के संज्ञान में लाकर कांग्रेस को वार्ड, व गांव स्तर पर मजबूत बनाने का भरपूर प्रयास करूंगा।

Exit mobile version