विंटर्स में स्कीइंग करते अमित पर्वतों पर कर रहे निरंतर अभ्यास

विंटर्स में स्कीइंग करते अमित पर्वतों पर कर रहे निरंतर अभ्या
कटनी /जिले के जाने माने पर्वतारोही अमित विश्वकर्मा लगातार पर्वतारोहण के साथ -साथ स्कीइंग की तैयारी भी पूरी सक्रियता से कर रहे हैँ. ऐसा करने का उनका मूल उद्देश्य इस क्षेत्र में आगे बढ़कर इच्छुक लोगो को विंटर्स स्पोर्ट्स के लिए उन्हें तैयार करना है ।गौरतलब है, कि विंटर स्पोर्ट्स हमारे विंटर्स ओलंम्पिक का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है । पर्वता रोही अमित का कहना है कि जीवन में सभी तरह के स्पोर्ट्स अहम होते हैं। इससे मनुष्य का शारीरिक और मानसिक विकास हमेशा सुदृढ बना रहता है । अमित जो कि निरंतर ऊंचे -ऊंचे पर्वतों पर चढ़ाई करता और एक नया कीर्तिमान बनाता है, साथ ही अपने तमाम खट्टे मीठे अनुभव व उनसे जुड़ी सारी जानकारी लोगो तक पहुँचाता रहता है, ताकि लोगो को भी पर्वतारोहण के साथ-साथ स्कीइंग की जानकारी मिल सके,व और इससे आने वाली पीढ़ी लाभान्वित होती रहे। हाल ही में स्कीइंग से जुड़ी टेक्नीक स्नो प्लाउ, बेसिक स्विंग, पैरेलल स्कीइंग, कार्विंग, पोल प्लांट, एंकल और नी मूवमेंट जैसे कई महत्वपूर्ण टेक्नीक से स्कीइंग को बेहतर बनाने की तयारी कर रहे अमित ने स्कीइंग की जानकारी देते हुए लोगो को बताए कि त विंटर स्पोर्ट्स की तरफ़ भी आने वाली पीढ़ी को प्रोत्साहन मिलने के क्षेत्र में उनका यह प्रयास मील का पत्थर साबित हो सके, इसके लिये उनका प्रयास जारी है । अमित पर्वतारोहण तो करते है उसके साथ ही स्कीइंग जैसे तैयारी करके पर्वतों को छोटी से स्कीइंग की मदत से नीचे उतारने का रिकॉर्ड भी बनाने की तैयारी में रूचि दिखा रहा है ।








