Thursday, May 28, 2026
Latest:
Latest

AMCA Project Tender Out: रक्षा क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी छलांग- ₹15,000 करोड़ के 5th Generation फाइटर जेट प्रोजेक्ट का टेंडर जारी; टाटा और L&T रेस में

AMCA Project Tender Out: रक्षा क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी छलांग- ₹15,000 करोड़ के 5th Generation फाइटर जेट प्रोजेक्ट का टेंडर जारी; टाटा और L&T रेस में

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना (IAF) की युद्धक क्षमता को दुनिया के शीर्ष स्तर पर ले जाने और रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को साकार करने के लिए रक्षा मंत्रालय ने एक बड़ा धमाका किया है। भारत के अपने स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट—एडवांस्ड Medium कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोजेक्ट के लिए ‘रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल’ (RFP) यानी आधिकारिक टेंडर जारी कर दिया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) के मुताबिक, लगभग ₹15,000 करोड़ की लागत वाले इस मेगा प्रोजेक्ट को हासिल करने के लिए देश के तीन सबसे बड़े औद्योगिक दिग्गजों और उनके कंसोर्टियम को शॉर्टलिस्ट किया गया है। रक्षा क्षेत्र के इस सबसे बड़े कॉन्ट्रैक्ट को अपने नाम करने के लिए टाटा, एलएंडटी (L&T) और भारत फोर्ज के बीच कड़ा और त्रिकोणीय मुकाबला शुरू हो गया है।

AMCA Project Tender Out: रक्षा क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी छलांग- ₹15,000 करोड़ के 5th Generation फाइटर जेट प्रोजेक्ट का टेंडर जारी; टाटा और L&T रेस में

 दुश्मन के रडार की पहुंच से बाहर: क्या है AMCA प्रोजेक्ट?

भारत रक्षा जरूरतों और लड़ाकू विमानों के लिए हमेशा से रूस, फ्रांस और अमेरिका जैसे देशों पर निर्भर रहा है, लेकिन AMCA प्रोजेक्ट इस समीकरण को पूरी तरह बदल देगा:

  • पहला स्टील्थ फाइटर जेट: यह भारत का पहला पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान (5th Generation Stealth Fighter Jet) होगा। विशेष स्टील्थ तकनीक के कारण यह विमान दुश्मन के खतरनाक से खतरनाक रडार की पकड़ में भी नहीं आएगा।
  • पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा मंजूर किए गए एक्जीक्यूशन मॉडल के तहत सरकारी संस्था ‘एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी’ (ADA) निजी क्षेत्र के दिग्गजों के साथ मिलकर काम करेगी।

 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस होगा स्वदेशी लड़ाकू विमान

यह फाइटर जेट न सिर्फ रडार से बचेगा, बल्कि दिमाग के मामले में भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विमानों को टक्कर देगा:

  • पायलट का मददगार बनेगा AI: एडीए (ADA) के अनुसार, विमान में एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम को इंटीग्रेट किया जाएगा। यह तकनीक युद्ध के मैदान में पल-पल बदलते हालातों का विश्लेषण कर पायलट को तुरंत और सटीक निर्णय लेने में मदद करेगी।
  • एयरो इंडिया में दिखी झलक: बेंगलुरु में आयोजित एयरो इंडिया 2025 प्रदर्शनी के दौरान इस शक्तिशाली विमान का एक फुल-स्केल मॉडल प्रदर्शित किया गया था, जिसे वैश्विक रक्षा विशेषज्ञों से काफी सराहना मिली थी।

रेस में शामिल हैं देश के ये 3 दिग्गज कंसोर्टियम

₹15,000 करोड़ की इस महाडील को हासिल करने के लिए निजी और सरकारी क्षेत्र की जुगलबंदी देखने को मिल रही है:

  • टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स (Tata Advanced Systems)
  • लार्सन एंड टुब्रो (L&T) – भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) का कंसोर्टियम
  • भारत फोर्ज – बेमल (BEML) की पार्टनरशिप

 आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में बनेगा दुनिया का चुनिंदा टेस्टिंग सेंटर

इस भव्य रक्षा परियोजना की टेस्टिंग और विकास को गति देने के लिए जमीनी स्तर पर बुनियादी ढांचे का निर्माण भी शुरू हो चुका है:AMCA Project Tender Out: रक्षा क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी छलांग- ₹15,000 करोड़ के 5th Generation फाइटर जेट प्रोजेक्ट का टेंडर जारी; टाटा और L&T रेस में

  • ₹2,000 करोड़ का सेंटर: इसी महीने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने पुट्टपर्थी में ‘कोर इंटीग्रेशन एंड फ्लाइट टेस्टिंग सेंटर’ की आधारशिला रखी है।
  • इस सेंटर के तैयार होते ही पुट्टपर्थी दुनिया के उन चुनिंदा वैश्विक रक्षा केंद्रों में शामिल हो जाएगा, जहां पांचवीं पीढ़ी के अत्याधुनिक विमानों की टेस्टिंग और उड़ान का संचालन किया जाता है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि