Site icon Yashbharat.com

Amarkantak Express: मध्यप्रदेश में अमरकंटक एक्सप्रेस में लगी आग, लपटों से घिरे सरपट दौड़े ट्रेन के एसी कोच

Passenger Train Start: कोविड के समय बंद हुईं पैसेंजर ट्रेनें जुलाई से होंगी शुरू, पुराना नंबर किराया भी वही, रविवार से दो दिन बाधित रहेंगी 10 ट्रेनें

Amarkantak Express: अमरकंटक एक्सप्रेस के पहियों में घर्षण के कारण धुंआ निकलने लगा। घटना मिसरोद और मंडीदीप के बीच की बताई जा रही है। मिसरोद स्टेशन के आगे जब गाड़ी बढ़ी तो गार्ड ने पहियों से धुंआ निकलते देखा।

राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। अमरकंटक एक्सप्रेस में आग लग गई। आग एसी कोच के निचले हिस्से में लगी। यह हादसा मिसरोद और मंडीदीप स्टेशन के बीच हुआ। हादसे के बाद यात्री दहशत में आ गए। बताया जाता है, यह आग बी-तीन और बी-चार एसी कोच के नीचे लगी थी। उसके बाद फायर इस्टिंग्यूशर से इसे बुझाया गया। आग की घटना के बाद रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

बता दें कि ट्रेन में सवार यात्रियों में से किसी एक ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया अकाउंट में अपलोड कर दिया। अमरकंट एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ के दुर्ग और मध्यप्रदेश के भोपाल के बीच चलती है। इसके दुर्ग और भोपाल के अलावा 27 अन्य हॉल्ट हैं।

Exit mobile version