Site icon Yashbharat.com

श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, शाही ईदगाह को विवादित मानने से इनकार

krishna janma bhoomi

प्रयागराज। श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, शाही ईदगाह को विवादित मानने से इनकार। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह के मामले में बड़ा फैसला लिया है। जिससे हिंदू पक्ष को तगड़ा झटका लगा है. न्यायालय ने शाही ईदगाह को विवादित परिसर मानने से इनकार कर दिया है. मामले की सुनवाई जस्टिस राम मनोहर मिश्रा की एकल पीठ में हुई।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, शाही ईदगाह को विवादित मानने से इनकार

अदालत ने कहा कि मौजूद तथ्यों और याचिका के आधार पर ईदगाह को फिलहाल विवादित ढांचा घोषित नहीं किया जा सकता।

हिंदू पक्ष की ओर से दावा किया गया था कि ईदगाह का निर्माण श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर स्थित प्राचीन मंदिर को तोड़कर किया गया. हिंदू पक्ष के पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह ने हाईकोर्ट में 5 मार्च 2025 को मथुरा स्थित शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित किए जाने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था. इस पर 23 मई को इलाहाबाद हाईकोर्ट में बहस पूरी हो गई और कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था।

हिंदू पक्षकार ने मासिर ए आलम गिरी से लेकर मथुरा के कलेक्टर रहे एफएस ग्राउस तक के समय में लिखी गई इतिहास की पुस्तकों का हवाला दिया. उन्होंने कहा था कि वहां पहले मंदिर था, वहां पर मस्जिद होने का कोई साक्ष्य आज तक शाही ईदगाह मस्जिद पक्ष न्यायालय में पेश नहीं कर सका. साथ ही न खसरा खतौनी में मस्जिद का नाम है और न ही नगर निगम में उसका कोई रिकॉर्ड है. न कोई टैक्स दिया जा रहा।

इतना ही नहीं पक्षकार ने दाव किया है कि शाही ईदगाह प्रबंध कमेटी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट भी भी हो चुकी है, फिर इसे मस्जिद क्यों कहा जाए ऐसे में मस्जिद विवादित ढांचा घोषित हो. महेंद्र प्रताप सिंह की दलीलों का अन्य हिंदू पक्षकारों ने भी न्यायालय में समर्थन किया था. हालांकि मस्जिद पक्ष ने इसका पुरजोर विरोध किया था।

 

Exit mobile version