Site icon Yashbharat.com

लेह में 9 और 10 मई को सभी स्कूल बंद

images 50 1

School Closed Air Pollution In Delhi: दिल्ली-NCR में स्कूल बंद, ऑनलाइन क्लासेस शुरू

लेह में 9 और 10 मई को सभी स्कूल बंद।पाकिस्तान के कायराना मंसूबों के बीच लेह में नौ और 10 मई को सभी स्कूलों को बंद कर दिया है. मौजूदा स्थिति को लेकर यह फैसला लिया गया है. जम्मू-श्रीनगर नेशनल राजमार्ग पर सभी वाहनों को रोक दिया गया है.

हमारा युद्ध आतंकवाद के खिलाफ है: अमेरिका में भारत के राजदूत

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने कहा कि हमने पाकिस्तान और पीओके में नौ जगह पर आतंक की फैक्ट्रियों को ध्वस्त किया है. हमारा युद्ध आतंकियों के साथ है. दुनिया को चिंतित होना चाहिए कि पाकिस्तान आतंकवाद और आतंकी गतिविधियों का समर्थन करता है. पाकिस्तान को यह बताना चाहिए कि अब वह आतंक को पालना-पोसना बंद कर दे.

राजनाथ सिंह के साथ मीटिंग, तीनों सेना प्रमुख रक्षा मंत्रालय पहुंचे

भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा हालात को लेकर राजनाथ सिंह ने आज बैठक बुलाई है. यह बैठक सीडीएस अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ होगी. इस मीटिंग में शामिल होने के लिए तीनों सेनाओं के प्रमुख रक्षा मंत्रालय पहुंच गए हैं. इस बैठक में पाकिस्तान से तनातनी से उपजे हालात पर मंथन किया जाएगा.

Exit mobile version