Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

जरूरतमंद परिवार की मदद को आगे आया ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा, दी विवाह सामग्री

कटनी। जरूरतमंद परिवार की मदद को आगे आया ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा, दी विवाह सामग्री। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा ने अक्षय तृतीया के पूर्व भगवान परषुराम पूजन के साथ एक जरूरतमंद बेटी के पिता को विवाह में सहयोग करते हुए आवश्यक सामग्री व नगदी प्रदान की। माईनदी पार भार्गव गार्डन प्रेम वाटिका में सुदर्शना ग्रुप मेंबर्स ने दद्दा धाम निवासी बेटी के सुखी संसार बसने की कामना की। समान और सहयोग पाकर पिता ने सभी का आभार जताया। ग्रप की मीरा भार्गव के मुख्यातिथ्य में कार्यक्रम की अध्यक्षता राजुल मिश्रा ने की। संचालन शशी दुबे ने किया। इस अवसर पर ममता गर्ग, डॉ. लक्ष्मी द्विवेदी, गायत्री त्रिवेदी, ज्योति पांडेय, ऋचा बाजपेई, शांति तिवारी, माया तिवारी, उर्मिला शर्मा, सुशीला शर्मा, रंजना गर्ग, शशी दुबे, लक्ष्मी दीक्षित की उपस्थिति रही। इस पुन्य कार्य में समाजसेवी गौ सेविका अमिता श्रीवास का विशेष सहयोग रहा l

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि