Site icon Yashbharat.com

नवरात्रि पर अलर्ट कटनी पुलिस, गरबा पंडालों में सादे कपड़ों में तैनात शक्ति टीम,पैदल गश्त और मोबाइल पेट्रोलिंग से सुरक्षा व्यवस्था सख्त, संदिग्धों पर पुलिस की नजर

Picsart 26 10 14 21 45 41 199

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

 

नवरात्रि पर अलर्ट कटनी पुलिस, गरबा पंडालों में सादे कपड़ों में तैनात शक्ति टीम,पैदल गश्त और मोबाइल पेट्रोलिंग से सुरक्षा व्यवस्था सख्त, संदिग्धों पर पुलिस की नज

कटनी। शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए कटनी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिलेभर के प्रमुख धार्मिक स्थलों, दुर्गा पंडालों, गरबा महोत्सव स्थलों और बाजारों में पुलिस बल तैनात किया गया है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विशेष शक्ति टीम को भी सक्रिय किया गया है।

गरबा की वेशभूषा में तैनात महिला पुलिसकर्मी

गरबा एवं अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को पारंपरिक गरबा वेशभूषा में सादे कपड़ों में पंडालों में तैनात किया गया है। ये पुलिसकर्मी आम प्रतिभागियों के बीच रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इस पहल का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के साथ श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

प्रमुख स्थलों पर पुलिस की निगरानी

पुलिस द्वारा जिले के प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों, दुर्गा प्रतिमा पंडालों, गरबा आयोजनों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में फिक्स पॉइंट बनाकर पुलिस बल तैनात किया गया है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पैदल गश्त के साथ मोबाइल पेट्रोलिंग कर रहे हैं। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही है। साथ ही, सार्वजनिक स्थलों पर होने वाली गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

नागरिकों और व्यापारियों से किया संवाद

गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और उन्हें सुरक्षित माहौल का भरोसा दिलाया। पुलिस ने नागरिकों से नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है।

कटनी पुलिस द्वारा पर्व के दौरान सतत निगरानी, पैदल गश्त, मोबाइल पेट्रोलिंग और आवश्यक चेकिंग जारी रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य श्रद्धालुओं को निर्भय होकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर प्रदान करना तथा जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

 

Exit mobile version