Site icon YASHBHARAT.COM

देश के 17 राज्यों में आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट: यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ व तमिलनाडु में बरसेंगे बादल; 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं—दिल्ली में सुबह धुंध के साथ 11 डिग्री तक गिरेगा पारा

thand cold sardi cohra

देश के 17 राज्यों में आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट: यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ व तमिलनाडु में बरसेंगे बादल; 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं—दिल्ली में सुबह धुंध के साथ 11 डिग्री तक गिरेगा पारा

नई दिल्ली, yashbharat.com। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार 23 नवंबर को देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। दक्षिण भारत में पूर्वी हवाओं के प्रभाव से जहां बारिश की गतिविधियां तेज होने के आसार हैं, वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह के समय घने कोहरे और ठंड ने दस्तक दे दी है।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु समेत देश के 17 राज्यों में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई क्षेत्रों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश और कोहरे का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में आज बादल बरसने की प्रबल संभावना है। IMD ने पूर्वांचल और तराई के कई जिलों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है:

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Exit mobile version