Site icon Yashbharat.com

शनिवार से मध्यप्रदेश के अनेक हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट

images 25

भोपाल। आज शनिवार से मध्यप्रदेश के अनेक हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है बंगाल की खाड़ी में अवदाब का क्षेत्र बनने से मध्य प्रदेश में शनिवार से बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम में भी भारी बारिश का अनुमान है। कई इलाकों में कारण गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ रही हैं।

अवदाब के क्षेत्र के शनिवार को ओडिशा की तरफ आगे बढ़ने के आसार हैं। उसके प्रभाव से रविवार से प्रदेश में कई स्थानों पर वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है। उधर, शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक भोपाल में 36, रायसेन में 30, मलाजखंड में 21, गुना में छह और ग्वालियर, छिंदवाड़ा, सागर, सतना में एक मिलीमीटर वर्षा हुई। शनिवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में वर्षा होने के आसार हैं। हालांकि मानसून को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलने के कारण अभी प्रदेश में लगातार वर्षा का सिलसिला शुरू नहीं हो रहा है।

कच्छ और अरब सागर में बन रहा चक्रवात

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी ओडिशा एवं उत्तरी आंध्र प्रदेश पर अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, सागर, रायपुर, पुरी से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। कच्छ और उससे लगे अरब सागर पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। गुजरात से लेकर केरल तक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है। महाराष्ट्र पर विपरीत दिशा की हवाओं का सम्मिलन (शियर जोन) बना हुआ है।

Exit mobile version