Site icon Yashbharat.com

इन राज्यों में प्रचंड गर्मी, Loo का अलर्ट; अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार

May Heat Wave Alert: मई यूं ही तपाएगी: दिल्ली में 25 मई तक सताएंगे लू के थपेड़े, रेड अलर्ट जारी; जानें पूरे सप्ताह कितना रहेगा पारा

हि‍ला दूं UP हि‍ला दूं MP: सूरज ने दि‍या Loo का अलर्ट, तापमान 45 डिग्री के पार हो रहा है। मध्‍यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत उत्तर पश्चिमी मैदानी क्षेत्र में पारा चढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने पांच दिन के लिए प्रचंड गर्मी व भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इन पांचों राज्यों में सोमवार को औसत अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार रहा।

पारा दो से तीन डिग्री तक चढ़ेगा

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिन भीषण लू के चलते सुबह से ही दिन तपने लगेगा, जनजीवन प्रभावित होगा। मध्य प्रदेश, ओडिशा और गुजरात में भी पांच दिन लू के आसार हैं। पारा दो से तीन डिग्री तक चढ़ेगा। अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। हालांकि, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई, पर लू के अलर्ट के मद्देनजर स्कूलों का समय बदल दिया गया।

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन पारा 47 डिग्री पार

दिल्ली में सोमवार को लगातार दूसरे दिन पारा 47 डिग्री के पार चढ़ा। दिल्ली के नजफगढ़ में सोमवार को अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री रहा। पीतमपुरा में 46.6 डिग्री, पूसा में 46.1 डिग्री, आया नगर में 45.7 डिग्री और पालम में तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली सरकार ने जिन स्कूलों में ग्रीष्मावकाश नहीं हुए, उन्हें तत्काल प्रभाव से छुट्टियां करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कल बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव क्षेत्र बनने के आसार

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर 22 मई के आसपास कम दबाव क्षेत्र बनने के आसार हैं। इस दबाव के शुरुआत में उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और फिर 24 मई की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर में कमजोर होने की संभावना है। कोलकाता व आसपास के इलाकों में सोमवार को दिनभर बारिश हुई है।

Exit mobile version