FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

Air India Plane Crash: हॉस्टल पर गिरा विमान, 20 छात्रों की मौत की आशंका – रेस्क्यू जारी

Air India Plane Crash: हॉस्टल पर गिरा विमान, 20 छात्रों की मौत की आशंका – रेस्क्यू जारी। गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है. गुरुवार को एयर इंडिया का B-787 ड्रीमलाइनर विमान, जो फ्लाइट AI-171 के रूप में अहमदाबाद से गैटविक, लंदन जा रहा था, वो मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बता दें कि मेघानी नगर इलाके में ही BJ मेडिकल कॉलेज है. इसी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग पर ये विमान टेकऑफ के 5 मिनट बाद गिर गया. हॉस्टल के ऊपर कैंटीन हैं, जहां पर मेडिकल के छात्र दोपहर के समय लंच करने आते हैं. इस हादसे में 20 छात्रों के मौत की आशंका भी व्यक्त जा रही है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि